• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

FMC इंडिया बिज़नेस पर क्रिस्टल क्रॉप का कब्जा, 252 मिलियन डॉलर की डील तय

कंपनी ने बताया कि ट्रांज़ैक्शन पूरा होने तक भारत के बिज़नेस से मिलने वाला कैश FMC को मिलता रहेगा

Vipin Mishra by Vipin Mishra
May 8, 2026
in कृषि समाचार
0
FMC इंडिया बिज़नेस पर क्रिस्टल क्रॉप का कब्जा, 252 मिलियन डॉलर की डील तय
0
SHARES
25
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ग्लोबल एग्रीकल्चरल साइंसेज कंपनी FMC Corporation ने भारत में अपने क्रॉप प्रोटेक्शन बिज़नेस को लेकर बड़ा फैसला लिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि उसने FMC India Private Limited को भारत की प्रमुख क्रॉप सॉल्यूशंस कंपनी Crystal Crop Protection Limited को 252 मिलियन अमेरिकी डॉलर में बेचने के लिए डेफिनिटिव एग्रीमेंट साइन किया है। यह सौदा कैश, कर्ज़ और वर्किंग कैपिटल एडजस्टमेंट्स के अधीन रहेगा। कंपनी ने बताया कि ट्रांज़ैक्शन पूरा होने तक भारत के बिज़नेस से मिलने वाला कैश FMC को मिलता रहेगा।

FMC ने जुलाई 2025 में भारत में अपने क्रॉप प्रोटेक्शन कमर्शियल बिज़नेस को बेचने का फैसला लिया था। कंपनी का कहना है कि नए गो-टू-मार्केट मॉडल के जरिए वह भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी बनाए रखेगी और साथ ही दुनिया भर में तेजी से बढ़ते बिज़नेस अवसरों पर ज्यादा फोकस कर सकेगी। यह ट्रांज़ैक्शन 2026 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है, हालांकि इसके लिए रेगुलेटरी अप्रूवल और अन्य जरूरी शर्तों को पूरा करना होगा। FMC ने कहा है कि बिक्री से मिलने वाली पूरी रकम का इस्तेमाल कर्ज कम करने में किया जाएगा।

इस अधिग्रहण के तहत क्रिस्टल क्रॉप भारत में FMC के क्रॉप प्रोटेक्शन कमर्शियल ऑपरेशन्स को अपने नियंत्रण में लेगी। इसके साथ ही कंपनी को भारत में बिकने वाले FMC के प्रमुख ब्रांड्स का लाइसेंस भी मिलेगा। डील के तहत क्रिस्टल क्रॉप को FMC के कुछ एक्टिव इंग्रीडिएंट्स और फॉर्मूलेटेड प्रोडक्ट्स के लिए प्रेफर्ड सप्लाई एग्रीमेंट भी मिलेगा। इसके अलावा भारत में क्रॉप प्रोटेक्शन बिज़नेस के लिए FMC की भविष्य की एक्टिव इंग्रीडिएंट पाइपलाइन तक भी कंपनी को प्राथमिक पहुंच मिलेगी।

FMC के चेयरमैन, प्रेसिडेंट और CEO Pierre Brondeau ने कहा कि क्रिस्टल क्रॉप FMC की इनोवेटिव टेक्नोलॉजी के जरिए भारतीय किसानों तक बेहतर समाधान पहुंचाने की मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि FMC भारत के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और देश में अपनी रिसर्च एंड डेवलपमेंट एक्टिविटीज़ तथा मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशन्स जारी रखेगी।

वहीं, क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर Ankur Aggarwal ने कहा कि FMC का इनोवेटिव पोर्टफोलियो, मजबूत ब्रांड्स और भविष्य की प्रोडक्ट पाइपलाइन भारतीय किसानों तक आधुनिक फसल सुरक्षा समाधान पहुंचाने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि कंपनी केमिकल और बायोलॉजिकल दोनों क्षेत्रों में इनोवेशन को तेज़ करने पर फोकस करेगी और FMC के साथ अपने रणनीतिक रिश्तों को और मजबूत बनाएगी।

इस ट्रांज़ैक्शन में FMC के लिए BofA Securities ने फाइनेंशियल एडवाइजर की भूमिका निभाई, जबकि Davis Polk & Wardwell LLP और Khaitan & Co लीगल एडवाइजर रहे। दूसरी ओर, क्रिस्टल क्रॉप के लिए EY India ने M&A एडवाइजर के तौर पर काम किया, जबकि Shardul Amarchand Mangaldas & Co ने लीगल एडवाइजर की भूमिका निभाई। कंपनी ने फिलहाल इस डील की विस्तृत शर्तों का खुलासा नहीं किया है।

Tags: Agro chemical newsagrochemical companyAnkur AggarwalBofA SecuritiesCEO Pierre BrondeauCrystal Crop Protection LimitedDavis Polk & Wardwell LLPFMCFMC CorporationFMC India Private LimitedKhaitan & CoShardul Amarchand Mangaldas & Co
Previous Post

कोरोमंडल इंटरनेशनल का दमदार प्रदर्शन, शेयरधारकों को 1100% डिविडेंड का तोहफा

Next Post

बढ़ सकता है सरकार का फूड सब्सिडी बिल, FY27 में 20,000 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च का अनुमान

Next Post
बढ़ सकता है सरकार का फूड सब्सिडी बिल, FY27 में 20,000 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च का अनुमान

बढ़ सकता है सरकार का फूड सब्सिडी बिल, FY27 में 20,000 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च का अनुमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Biofuel Policy: भारत में स्वच्छ ऊर्जा, किसान आय और Biofuel Future की पूरी जानकारी
  • Gehu Ki Kheti: टिकाऊ तरीकों से बढ़ाएं किसान आय
  • Ethanol Blending Policy: किसानों, ईंधन और भारत की अर्थव्यवस्था के लिए पूरी जानकारी
  • Sugarcane FRP Policy:किसानों के लिए पूरी जानकारी, फायदे और भुगतान नियम
  • Dragon Fruit Farming in India: किसानों के लिए पूरी गाइड

Recent Comments

  1. vorbelutrioperbir on Papaya Farming के लिए बेहतरीन जैविक खाद तकनीकें
  2. vorbelutr ioperbir on Organic Dasheri Mango Farming स्वस्थ फल, बेहतर आमदनी
Fasal Kranti is a leading monthly agricultural magazine dedicated to empowering Indian farmers. Published scince 2013 in Hindi, Punjabi, Marathi, and Gujarati, it provides valuable insights, modern farming techniques, and the latest agricultural updates. With a vision to support 21st-century farmers, Fasal Kranti strives to be a trusted source of knowledge and innovation in the agricultural sector.

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.