ֆ:उबर शटल इंडिया के प्रमुख अमित देशपांडे ने कहा कि वे दिल्ली में बस सेवा शुरू करने के लिए उत्साहित हैं. ग्राहक उबर ऐप पर ‘उबर शटल’ विकल्प चुनकर अपने पसंदीदा रूट पर सीट की पहले से बुकिंग कर सकेंगे.§दिल्ली परिवहन विभाग ने उबर को प्रीमियम बस योजना के तहत बस संचालन के लिए ‘एग्रीगेटर’ लाइसेंस प्रदान किया है. उबर ने बताया कि दिल्ली बस संचालन के लिए लाइसेंस देने वाला पहला राज्य बन गया है.

