• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home समाचार

एनईआरएएमएसी ने अपने अम्ब्रेला ब्रांड के तहत 140 मीट्रिक टन से अधिक उपज खरीदी

Fiza by Fiza
January 4, 2024
in समाचार
0
एनईआरएएमएसी ने अपने अम्ब्रेला ब्रांड के तहत 140 मीट्रिक टन से अधिक उपज खरीदी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ֆ:खुदरा उत्पादों का विपणन सात शहरों/कस्बों में स्थित एनईआरएएमएसी के 12 स्टालों/खुदरा दुकानों के माध्यम से किया जाता है। इसमें कामाख्या और दीमापुर रेलवे स्टेशनों पर स्थित ‘एक स्टेशन एक उत्पाद (ओएसओपी)’ वाले दो स्टॉल भी शामिल हैं।एनईआरएएमएसी ने जीआई टैग वाले उत्पादों के विपणन के लिए ‘एनईआरएएमएसी प्रीमियम’ ब्रांड भी लॉन्च किया है। एनईआरएएमएसी ने वर्ष के दौरान सभी 13 जीआई पंजीकृत कृषि-बागवानी उत्पादों के लिए उत्त र-पूर्व क्षेत्र (एनईआर) के 1308 किसानों को उपयोगकर्ता प्राधिकार पंजीकरण की सुविधा प्रदान की है। यह उत्त र-पूर्व क्षेत्र के कृषि-बागवानी क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की “10,000 किसान उत्पादन संगठनों (एफपीओ) का गठन और संवर्धन” योजना के तहत 15,500 किसानों को शामिल करते हुए पूरे उत्तंर-पूर्व क्षेत्र (एनईआर) में 205 एफपीओ का गठन किया गया है।


§ֆ:एनईआरएएमएसी ने 17 कार्यक्रमों में भाग लिया/आयोजित किया और लगभग 2000 किसानों/उद्यमियों को कवर किया। वर्ष के दौरान, अगरतला में एनईआरएएमएसी का काजू प्रोसेसिंग प्लांोट (सीपीपी) का पुनरूद्धार हुआ और इसने कार्य शुरू किया। बायर्निहाट, मेघालय स्थित एकीकृत अदरक प्रोसेसिंग प्लांिट (आईजीपीपी) का भी पीपीपी मोड के तहत पुनरूद्धार किया गया।उत्तर पूर्व बेंत और बांस विकास परिषद (एनईसीबीडीसी) ने असम के तीन जिलों में 900 हेक्टेयर में वृक्षारोपण पूरा किया, जिसके तहत 3.30 लाख पौधे लगाए गए और इससे 750 किसान लाभान्वित हुए। एनईसीबीडीसी की मुख्य गतिविधियां क्षमता निर्माण, कौशल उन्नयन और प्रशिक्षण हैं। इस अवधि के दौरान, एनईसीबीडीसी ने 21 प्रशिक्षण/कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए और 463 से अधिक व्यक्तियों को बेंत और बांस में प्रशिक्षित किया है।



§ֆ:पूर्वोत्तर परिषद (एनईसी), उत्तपर-पूर्व क्षेत्र विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित नागालैंड के सोविमा गांव, दीमापुर में बांस आधारित शिल्प एकाग्रता केंद्र (परियोजना लागत 448.46 लाख रूपए) का कार्य पूरा हो गया और नगालैंड के मुख्यमंत्री श्री नेफ्यू रियो द्वारा इसका उद्घाटन किया गया। 22 नवम्बर 2023 को अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में इसका उद्घाटन किया। यह केंद्र घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए नागालैंड के पारंपरिक और आधुनिक हथकरघा और हस्तशिल्प पर ध्यान केंद्रित करेगा।असम और मणिपुर के एनईसीबीडीसी क्लस्टरों के कारीगरों को लगभग 115 व्यावसायिक स्वास्थ्य सुरक्षा किट भी वितरित किए गए हैं।


§उत्तर पूर्वी क्षेत्रीय कृषि विपणन निगम लिमिटेड (एनईआरएएमएसी) उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय के तहत एक सार्वजनिक उपक्रम है। यह इस क्षेत्र के किसानों/उत्पादकों को उनकी उपज के लाभकारी मूल्य प्राप्त कराने के साथ-साथ क्षेत्र की कृषि, खरीद, प्रोसेसिंग और विपणन बुनियादी ढांचे को बढ़ाने में भी सहायता प्रदान करता है।एनईआरएएमएसी ने अपने अम्ब्रेआला ब्रांड ‘एन ई फ्रेश’ के तहत भी वर्ष 2023 में अनानास, एवोकैडो, काले चावल, काजू, बड़ी इलायची, दालचीनी और काली मिर्च आदि की 140 मीट्रिक टन से अधिक उपज खरीदी है। इसने ताजा अनानास और अन्य सब्जियों के लिए बाजार सम्परर्क भी प्रदान किया है। एनईआरएएमएसी के पास खुदरा क्षेत्र में 130 से अधिक उत्पादों की उत्पाद श्रृंखला है। लगभग 30 स्थानीय उद्यमी/एमएसएमई अपने प्रोसेस्डा उत्पादों की ब्रांडिंग और विपणन के लिए एनईआरएएमएसी से जुड़े हैं।

Previous Post

फसलों के लिए बड़ा जुगाड़, पाले से जल्द मिलती है राहत

Next Post

मत्स्यपालन विभाग सचिव ने झींगापालन की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की

Next Post
मत्स्यपालन विभाग सचिव ने झींगापालन की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की

मत्स्यपालन विभाग सचिव ने झींगापालन की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की

Recent Posts

  • चंडीगढ़ चिंतन शिविर: ‘विजन से एक्शन’ की ओर बढ़े कदम, सामाजिक न्याय योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर
  • AAP को बड़ा झटका: राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसद BJP में शामिल, सदन में बदली सियासी तस्वीर
  • डिजिटल खेती की ओर बड़ा कदम: AgriStack के लिए 13,000 करोड़ का ब्याज-मुक्त कर्ज, किसान सेवाएं होंगी स्मार्ट और पारदर्शी
  • Heatwave Alert के बाद राहत की खबर! देशभर में बदलेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट
  • मशरूम मिशन से बदलेगी खेती की तस्वीर! आंध्र प्रदेश का 13,000 करोड़ का मेगा प्लान

Recent Comments

No comments to show.
Fasal Kranti is a leading monthly agricultural magazine dedicated to empowering Indian farmers. Published scince 2013 in Hindi, Punjabi, Marathi, and Gujarati, it provides valuable insights, modern farming techniques, and the latest agricultural updates. With a vision to support 21st-century farmers, Fasal Kranti strives to be a trusted source of knowledge and innovation in the agricultural sector.

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.