ֆ:
जस्टिन लेंगर ने कहा कि वो अभी यह जिम्मेदारी नहीं लेना चाहेंगे. लेंगर ने अपने जवाब में कहा ‘यह बेहतरीन जॉब हो सकता है, लेकिन मैं अभी यह जिम्मेदारी नहीं लेना चाहूंगा’, क्या यह जिम्मेदारी कभी नहीं लेना चाहेंगे? इस सवाल पर लैंगर ने कहा आप कभी नहीं जैसी बात नहीं कह सकते. भारत में इस जिम्मेदारी को लेकर भारी दबाव होता है.
§भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को टीम इंडिया के नए कोच की तलाश है. अब तक किसी भी कैंडिडेट का नाम तय नहीं हो सका है. जिन दिग्गजों से इस पद के लिए संपर्क किया गया था, उसमें से ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच जस्टिन लैंगर ने यह ऑफर ठुकरा दिया है.

