ֆ:
यह वही कसाई है, जिसे मुंबई से अन्य आरोपियों ने हत्या के बाद शव को काटने के लिए बुलाया था. वह हत्या से दो महीने पहले ही मुंबई से कोलकाता आया था. सीआईडी ने बताया है कि गिरफ्तार संदिग्ध अवैध अप्रवासी है, जो बांग्लादेश का ही रहने वाला है.
गिरफ्तार संदिग्ध शख्स की पहचान 24 वर्षीय जिहाद हवलदार के तौर पर हुई है, जो बांग्लादेश के खुलना का रहने वाला है. सांसद अनवारुल अजीम की हत्या के मास्टरमाइंड का नाम अख्तरुज्जमां है, जो बांग्लादेशी मूल का अमेरिकी नागरिक है. अख्तरुज्जमां ने ही दो महीने पहले उसे मुंबई से कोलकाता बुलाया था.
आरोपी कसाई को अब कोर्ट ले जाया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
§बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या के सिलसिले में पश्चिम बंगाल सीआईडी ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है.

