ֆ:शुक्रवार को बेंगलुरु हवाई अड्डे पर फ्लाइट के उतरने के कुछ देर बाद विशेष जांच दल ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें सीआईडी ऑफिस लाया गया है। मेडिकल टेस्ट के बाद आज ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।
प्रज्वल रेवन्ना को सीआईडी दफ्तर में रातभर रखा जाएगा। जानकारी के मुताबिक सांसद से पहले पूछताछ की जाएगी। उसके बाद मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा। रेवन्ना को 24 घंटे के अंदर मजिस्ट्रेट अदालत के सामने पेश किया जाएगा। जहां पुलिस कस्टडी की मांग करेगी। इसके साथ ही जेडीएस नेता का फॉरेंसिक टीम ऑडियो सैंपल लेगी। जिससे पता लगेगा कि अश्लील वीडियो की आवाज प्रज्वल की है या अन्य की।
§
यौन शोषण के आरोपों में घिरे जेडीएस से निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना बेंगलुरु लौट आए हैं। प्रज्वल 27 मई को जर्मनी भाग गए थे।

