• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

यूपी में 43 सीटो पर मिली हार की होगी समीक्षा, संगठन में होंगे कई उलट फेर

Fiza by Fiza
June 6, 2024
in कृषि समाचार
0
यूपी में 43 सीटो पर मिली हार की होगी समीक्षा, संगठन में होंगे कई उलट फेर
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ֆ:§֍:हार की होगी समीक्षा, जवाबदेही होगी तय§ֆ:

उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से महज 33 सीटों पर भाजपा जीत कर पाई है। वहीं, सहयोगी दलों के खाते में तीन सीटें आई हैं। दूसरी तरफ, इंडिया गठबंधन ने 43 सीटों पर कब्जा जमाया है। अकेले समाजवादी पार्टी ने 37 सीटों पर जीती हैं। वहीं, कांग्रेस के खाते में 6 सीटें आई हैं। एक सीट आजाद समाज पार्टी के पास गई है। भाजपा की इस करारी हार को लेकर बड़े स्तर पर चर्चा शुरू हो गई है।

दरअसल 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में अच्छे प्रदर्शन के कारण ही भाजपा पूर्ण रूप से केंद्र की सत्ता पर काबिज़ हो पाई थी। वही अब यूपी में 43 सीटें हारने के बाद स्थिति यह है कि केंद्र में सरकार तो बनेगी लेकिन कब तक चलेगी इसका कोई पता नहीं है।
§֍:भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को दी गई गलत जानकारी§ֆ:उत्तर प्रदेश की 80 में से 75 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतारे थे। और सूत्री की माने तो भाजपा की ओर से उम्मीदवार को लेकर उनकी क्षेत्र में छवि किस प्रकार की है, इसकी जानकारी देने की जिम्मेदारी संगठन की थी। लेकिन पार्टी ने निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बदलने की मांगों को नजरअंदाज किया। जिसकी गलत रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को दी गई। इस प्रकार के आरोप हार के बाद लगने लगे हैं।§֍:
प्रदेश अधक्ष भूपेंद्र चौधरी सौप सकते है इस्तीफा
§ֆ:भाजपा के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी इस लोकसभा चुनाव में हुई करारी हार के बाद स्वतः अपना इस्तीफा सौंप सकते है। ऐसे में अब यह केंद्रीय नेतृत्व पर निर्भर है कि इस्तीफा स्वीकार करते है या नहीं।§֍:संगठन में भी होंगे कई उलट फेर§ֆ:


वहीं भाजपा के सूत्रों की माने तो इस हार के बाद केंद्रीय नेतृत्व यूपी के संगठन से भी नाखुश नजर आ रहा है जिसको लेकर अब समीक्षा की जा रही है और उसके बाद यूपी के प्रदेश से लेकर जिलास्तर की इकाइयों पर संगठन में कई बड़े बदलाव देखे जाएंगे। वही यह भी जानकारी दी जा रही है कि एक बार फिर से यूपी की कमान राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सुनील बंसल अपने हाथ में लेंगे।
§उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को 43 सीटों पर मिली हार के बाद अब संगठन के स्तर पर हलचल तेज हो गई है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को यूपी में 80 सीटों की जीत का लक्ष्य रखी थी लेकिन महज 33 सीटो पर ही सिमट गई । वहीं भाजपा के वोट बैंक में भी करीब 8 फीसदी का नुकसान होता दिख रहा है। इन सभी चीजों को लेकर अब केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा समीक्षा शुरू हो गई है कि ऐसी चूक कहां हुई? इसके लिए जिम्मेदार कौन है?जिसको लेकर उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को दिल्ली बुलाया गया है। वहीं, प्रदेश संगठन महामंत्री भी दिल्ली तलब किए गए हैं।

Previous Post

टल गई Hamare Baarah की रिलीज डेट, अन्नू कपूर की फिल्म को कोर्ट से बड़ा झटका

Next Post

फ्रांस की न्यायिक अधिकारी ने उतारी मां गंगा की आरती, तट पर किया श्रमदान

Next Post
फ्रांस की न्यायिक अधिकारी ने उतारी मां गंगा की आरती, तट पर किया श्रमदान

फ्रांस की न्यायिक अधिकारी ने उतारी मां गंगा की आरती, तट पर किया श्रमदान

Recent Posts

  • पश्चिम एशिया तनाव का असर: भारत में महंगे हुए पिस्ता-खजूर, सप्लाई घटी तो बढ़ी कीमतें
  • आयुर्वेद शिक्षा और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा, AIIA–ICAINe और DSRRAU के बीच समझौता
  • होर्मुज संकट से तेल बाजार में उबाल, ब्रेंट 111 डॉलर पार — वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बढ़ा दबाव
  • काशी में भक्ति का रंग: पीएम मोदी ने बाबा विश्वनाथ के दर पर की विशेष पूजा, बच्चों संग बिताए खास पल
  • गाजियाबाद की पॉश सोसाइटी में आग का तांडव: 9वीं से 13वीं मंजिल तक भड़की लपटें, मची अफरा-तफरी

Recent Comments

No comments to show.
Fasal Kranti is a leading monthly agricultural magazine dedicated to empowering Indian farmers. Published scince 2013 in Hindi, Punjabi, Marathi, and Gujarati, it provides valuable insights, modern farming techniques, and the latest agricultural updates. With a vision to support 21st-century farmers, Fasal Kranti strives to be a trusted source of knowledge and innovation in the agricultural sector.

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.