• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home सफ़लता की कहानी

फल रखने के लिए किसानों को प्लास्टिक पर मिल रही बंपर सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

Fiza by Fiza
January 17, 2024
in सफ़लता की कहानी
0
फल रखने के लिए किसानों को प्लास्टिक पर मिल रही बंपर सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:किसानों को मिल रही भारी सब्सिडी §ֆ:बिहार सरकार राज्य में किसानों को मुख्यमंत्री बागवानी मिशन योजना के तहत प्लास्टिक कैरट्स पर अनुदान दे रही है. उद्यानिकी विभाग द्वारा एक प्लास्टिक कैरेट की अनुमानित लागत 400 रुपये की है, जिस पर लाभार्थी किसान को लागत की 90 प्रतिशत सब्सिडी यानी 360 रुपये दिया जाएगा. इससे लाभार्थी किसानों को मात्र 40 रुपये में एक प्लास्टिक कैरेट मिलेगा. वहीं एक किसान कम से कम 10 और अधिकतम 50 पीस कैरट्स सब्सिडी के तौर पर ले सकते हैं.

§֍:लेनो बैग पर भी मिलेगी सब्सिडी§ֆ:उद्यानिकी विभाग द्वारा एक लेनो बैग की अनुमानित लागत 18 रुपये आंकी गई है, जिस पर लाभार्थी किसान को लागत का 90 प्रतिशत अनुदान यानी की 16.20 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी. इससे लाभार्थी किसानों को मात्र 1 रुपए 80 पैसे में एक लेनो बैग मिलेगा. वहीं एक किसान न्यूनतम 100 और अधिकतम 500 पीस लेनो बैग के लिए आवेदन कर सकते हैं.

§֍:किसान ऐसे करें आवेदन §ֆ:• किसानों को सबसे पहले बागवानी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा.
• इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा.
• होम पेज पर आपको उद्यान निदेशालय के अंतर्गत संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए Online Portal के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
• क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा.
• वहां पर आपको फसल मुख्यमंत्री बागवानी मिशन योजना के लिए आवेदन का ऑप्शन आएगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा.
• इसके बाद आपके सामने नए पेज पर कुछ नियम और शर्तें आएंगी.
• आपको इन नियम और शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़कर जानकारी से सहमत वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
• ऐसा करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा.
• अब आपको आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा.
• सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को भी अपलोड करना होगा.
• अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
• इस प्रकार आप सफलतापूर्वक इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन हो जाएगा.

§֍:लाभ के लिए यहां कर सकते हैं संपर्क§ֆ:यदि आप बिहार के निवासी हैं और आप प्लास्टिक कैरट्स और लेनो बैग लेना चाहते हैं, तो आप इस योजना के लिए सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं. इसके लिए बिहार कृषि विभाग, बागवानी निदेशालय की ऑफिशियल वेबसाइट लिंक पर विजिट कर सकते हैं. वहीं आवेदन करते समय किसानों को ड्राप डाउन मेनू में सूचिबद्ध कंपनी में से किसी एक का चयन करना होगा, जिसके बाद सहायक निदेशक उद्यान द्वारा दस्तावेजों की जांच कर 7 दिनों के अंदर आपको इसका लाभ दिया जाएगा. साथ ही इस बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए किसान अपने जिले के उद्यान विभाग के सहायक निदेशक से भी संपर्क कर सकते हैं.

§बिहार के किसान अब पारंपरिक खेती से हटकर अलग-अलग प्रकार की बागवानी फसलों की खेती कर रहे हैं. इसके लिए बिहार सरकार किसानों को बागवानी फसलों जैसे कि फल-फूल और सब्जी की खेती करने के लिए प्रोत्साहित भी कर रही है. ऐसे में किसानों को अपनी फसलों को तोड़कर रखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. ऐसी ही समस्याओं को देखते हुए बिहार सरकार राज्य में बागवानी करने वाले किसानों को मुख्यमंत्री बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत प्लास्टिक कैरट्स और लेनो बैग पर भारी सब्सिडी दे रही है.
इससे किसानों को फल-फूल और सब्जी की तुड़ाई के साथ ही उन्हें बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी. वहीं इस योजना के अंतर्गत इच्छुक किसान इसका लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. साथ ही आपको बता दें कि योजना का लाभ उद्यानिकी फसलों की खेती करने वाले किसानों को ही दिया जाएगा.

Previous Post

मार्च से शुरु होने जा रहा स्टार्टअप महाकुंभ का आगाज, पीयूष गोयल ने किया ऐलान

Next Post

इथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने के कारण भारत में मक्के की कीमतों में 20% की वृद्धि

Next Post
इथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने के कारण भारत में मक्के की कीमतों में 20% की वृद्धि

इथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने के कारण भारत में मक्के की कीमतों में 20% की वृद्धि

Recent Posts

  • थाईलैंड में विश्व लघु मत्स्य पालन सम्मेलन में भारत की सक्रिय भागीदारी
  • तरबूज कैसे बन सकता है जान के लिए खतरा? गर्मियों की पसंदीदा फल पर बड़ा सवाल
  • ग्रीष्मकालीन बुवाई 2026: कुल रकबे में बढ़ोतरी, चावल घटा तो दाल-तिलहन ने पकड़ी रफ्तार
  • हर राज्य के लिए बनेगा अलग कृषि रोडमैप, उत्पादन बढ़ाने के साथ फसल विविधीकरण पर जोर: Shivraj Singh Chouhan
  • पंजाब में गेहूं खरीद पर बवाल: किसानों की परेशानी बढ़ी, केंद्र ने AAP सरकार पर साधा निशाना

Recent Comments

No comments to show.
Fasal Kranti is a leading monthly agricultural magazine dedicated to empowering Indian farmers. Published scince 2013 in Hindi, Punjabi, Marathi, and Gujarati, it provides valuable insights, modern farming techniques, and the latest agricultural updates. With a vision to support 21st-century farmers, Fasal Kranti strives to be a trusted source of knowledge and innovation in the agricultural sector.

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.