• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

खेती के लिए कपास की ये ऑर्गेनिक किस्म है बेहतरीन, 40 क्विंटल से ज्यादा मिलेगी उपज!

Fiza by Fiza
August 22, 2024
in कृषि समाचार
0
खेती के लिए कपास की ये ऑर्गेनिक किस्म है बेहतरीन, 40 क्विंटल से ज्यादा मिलेगी उपज!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:इस कपास से मिलते हैं ज्‍यादा रेशे §ֆ:आइए जानते हैं कपास की एक विकसि‍त किस्‍म ‘सुरक्षा कपास’ के बारे में. ‘सुरक्षा कपास’ एक हाई क्वालिटी वाले फाइबर (रेशों) के लिए बढ़‍िया किस्‍म है. यह सेंट्रल और साउथ जोन में ऑर्गेनिक कपास उत्‍पादन और प्राकृतिक खेती के लिहाज से उपयुक्‍त है. इस किस्‍म को महाराष्‍ट्र के ICAR- सेंट्रल इंस्‍टीट्यूट फॉर कॉटन रिसर्च ने विकस‍ित किया है.
इस किस्‍म की फसल में प्रति हेक्‍टेयर 40 क्विंटल तक पैदावार संभव है. कपास की इस वैरायटी का गिनिंग टर्न आउट 34 प्रतिशत है. यहां गिनिंग टर्न आउट का मत‍लब कपास के बीज से कपास के रेशों से अलग करना है. इसकी फसल 165 दिन में तैयार हो जाती है.


§֍:रेशे की लंबाई 32 MM§ֆ:ICAR से मिली एक जानकारी के मुताबिक, इस कपास से प्राप्‍त होने वाले रेशे की लंबाई 32 मिली मीटर होती है. इसके रेशे के माइक्रोनेयर की बात करें तो यह 3.7 है. यहां माइक्रोनेयर से रेशे की सुंदरता और परिपक्वता के बारे में पता चलता है. रेशे की मजबूती 34.3 g/tex है और स्पिनेबिलिटी 70s काउंट है.

§֍:गर्म जलवायु में होती है खेती§ֆ:कपास की खेती लंबे समय तक ठंड से मुक्त गर्म और धूप वाली जलवायु में होती है. कपास की फसल गर्म और आर्द्र जलवायु परिस्थितियों में सबसे ज्‍यादा उपज देती है. कपास की खेती कई प्रकार की मिट्टि‍यों में संभव है. इसमें उत्तरी इलाकों में अच्छी तरह सूखी गहरी जलोढ़ मिट्टी, मध्य क्षेत्र में काली मिट्टी और दक्षिणी क्षेत्र में मिश्रित काली और लाल मिट्टी शामिल हैं.
§֍:कपास की मांग में हो रही बढ़ोतरी §ֆ:देश में जिस तरीके से कपड़े की मांग बढ़ रही है, उसे देखते हुए कपास की खेती का दायरा बढ़ना लाजिमी है. यही वजह है कि खेती से जुड़े रिसर्च सेंटर नई-नई कपास की किस्मों का इजाद कर रहे हैं. इसी में एक है सुरक्षा कॉटन जो किसानों को कम खर्च में अधिक उपज दे सकता है. जहां तक कपास की मांग की बात है तो अक्टूबर 2023 से सितंबर 2024 तक कपड़ा उद्योग में कपास की खपत इस दशक में देखी गई सबसे ज्‍यादा खपत में से एक है. इस लिहाज से कपास की यह वैरायटी किसानों के साथ कपड़ा उद्योग के लिए भी मददगार साबित हो सकती है.

§भारत में कपास की खेती बड़े पैमाने पर होती है. साथ ही विश्‍व में कपास की आपूर्ति में भारत का अहम योगदान है. आर्थिक महत्व के कारण इसे सफेद सोना भी कहा जाता है. देश में लगभग 67 प्रतिशत कपास की खेती वर्षा आधारित इलाकों में और 33 प्रतिशत सिंचित क्षेत्रों में की जाती है. वैश्विक स्‍तर पर और देश में कपास की मांग लगातार बढ़ रही है. ऐसे में इसकी उन्‍नत किस्‍मों को विकस‍ित किया जा रहा है, जो ये बीमारी से लड़ने में सक्षम हों और कम लागत में ज्‍यादा उपज हासिल हो सके. ऐसे में हम आपको कपास की वैरायटी सुरक्षा कवच के बारे में बताएंगे जो कम खर्च में अधिक पैदावार देती है.

Previous Post

ये कीट कर सकते हैं आपकी फसल को बर्बाद, जानें करें इसका नियंत्रण?

Next Post

UP: बीजेपी को संघ की नसीहत, आपसी मतभेद को करें दूर

Next Post
UP: बीजेपी को संघ की नसीहत, आपसी मतभेद को करें दूर

UP: बीजेपी को संघ की नसीहत, आपसी मतभेद को करें दूर

Recent Posts

  • PM Kisan 23वीं किस्त का इंतजार! इन छोटी गलतियों से अटक सकता है पैसा, ऐसे करें तुरंत सुधार
  • सेब पर सियासत तेज: ‘आयात शुल्क कटौती से बागवानों पर संकट’, कुलदीप राठौर का केंद्र पर बड़ा हमला
  • कारगिल में डेयरी क्रांति की नींव: अमित शाह ने रखा 10,000 लीटर क्षमता वाले प्लांट का शिलान्यास
  • ओडिशा को मिली विकास की बड़ी सौगात, PMGSY-IV से 827 सड़कें, आवास-रोजगार योजनाओं को भी बढ़ावा
  • आत्मनिर्भर पंचायत की दिशा में बड़ा कदम, हैदराबाद में 2 मई को जागरूकता कार्यशाला

Recent Comments

No comments to show.
Fasal Kranti is a leading monthly agricultural magazine dedicated to empowering Indian farmers. Published scince 2013 in Hindi, Punjabi, Marathi, and Gujarati, it provides valuable insights, modern farming techniques, and the latest agricultural updates. With a vision to support 21st-century farmers, Fasal Kranti strives to be a trusted source of knowledge and innovation in the agricultural sector.

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.