֍:खट्टर ने की किसान आंदोलन की निंदा §ֆ:दरअसल, मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा के अंबाला में आयोजित पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ये बयान दिया,,,खट्टर ने कहा कि “एक बड़ा मुद्दा है. (राज्य) सीमा पर पंजाब जाने वाला रास्ता बंद है…हमने इस रास्ते को खोलने की पूरी योजना बनाई थी. लेकिन उस तरफ बैठे लोग किसान नहीं हैं. किसानों की आड़ में कुछ लोग हैं जो व्यवस्था को बिगाड़ना चाहते हैं और सरकार को अस्थिर करना चाहते हैं…आप भी जानते हैं कि वे कौन हैं…आज हरियाणा के लोग खुश हैं कि उन्होंने ऐसे लोगों को राज्य में पैर नहीं रखने दिया..” §֍:सुप्रीक कोर्ट जल्द सुनाएगा फैसला!§ֆ:उन्होंने कहा, “हम कोर्ट गए और दूसरे पक्ष के लोगों ने भी अपना पक्ष रखा. अब मामला सुप्रीम कोर्ट में है. सुप्रीम कोर्ट ने एक कमेटी बनाई है और वे इस बात पर निर्णय ले रहे हैं कि समाधान कैसे निकाला जाए. कमेटी उनसे एक हलफनामा भी लिखवाएगी, ताकि जो लोग खुद को किसान कहते हैं, वे अपनी सीमा न लांघें और अगर ऐसा कुछ होता है तो कोर्ट उसका संज्ञान लेगा. सुप्रीम कोर्ट स्वतंत्र रूप से इस पर काम कर रहा है और लोगों की सुविधा को ध्यान में रखेगा.”§हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सीमा पर आंदोलन कर रहे किसानों की निष्ठा पर सवाल उठाए हैं. केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंजाब बॉर्डर पर चल रहे किसान प्रदर्शन की निंदा करते हुए कहा ये लोग जो विरोध कर रहे हैं. वे किसान नहीं है. सुप्रीम कोर्ट जल्द ही ऐसे लोगों को विरोध कोई फैसला लेगा.

