֍:सब्जियों के दामों में फिर आएगा उछाल §ֆ:उपभोक्ता मामलों के विभाग द्वारा जारी किए गए जनवरी के डाटा की मानें तो, आलू के रिटेल रेट में सालाना आधार पर 33 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है और यह फिलहाल 20 रुपये किलो प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है. वहीं प्याज की रिटेल कीमत में 20 फीसदी की बढ़त हुई है और यह बढ़कर 30 रुपये प्रति किलोग्राम और टमाटर की कीमत सालाना के आधार पर 50 फीसदी तक की बढ़त हुई है और यह रिटेल बाजार में 30 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है.
§֍:आगे और बढ़ेगी महंगाई§ֆ:फाइनेंशियल एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक अगले कुछ महीनों में टमाटर और आलू जैसी सब्जियों की कीमतों में और इजाफा देखने को मिल सकता है. वहीं पिछले साल इस दौरान टमाटर और आलू के दाम में 36 फीसदी और 20 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी. जुलाई 2023 में मानसून की खराब स्थिति के कारण टमाटर की कीमतों में 202 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई थी और देश के कई हिस्सों में यह 100 रुपये प्रति किलो से भी महंगा बिका था. इसके बाद सरकार ने मार्केट में दखल देकर सप्लाई चेन को ठीक करने के लिए कई जगह पर 70 रुपये में टमाटर की बिक्री की थी.
§֍:प्याज की बढ़ती कीमतों में लगाम लगाने के लिए सरकार ने उठाया ये कदम§ֆ:प्याज रिटेल बाजार में 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रहा है, वहीं इसकी रिटेल कीमतों में पिछले तीन महीने में 25 फीसदी की कमी देखी गई है. अक्टूबर 2023 में प्याज के दाम में 74 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई थी , जिसके बाद केंद्र सरकार ने प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी थी. इसके साथ ही सरकार ने 25 रुपये के रेट पर प्याज की बिक्री का भी फैसला किया था.
§साल के शुरुआती महीने में एक बार फिर आम जनता पर महंगाई की मार पड़ सकती है. जी हां, आलू, टमाटर, प्याज, जैसी मुख्य सब्जियों की कीमतों में फिर बढ़त दर्ज की गई है. हाल के कुछ दिनों में इन सब्जियों के दामों में कुछ इजाफा देखने को मिला है. जिसका असर खाद्य महंगाई पर पड़ सकता है.

