• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home अन्य

क्विक हील ने भारत का पहला फ्रॉड प्रिवेंशन सॉल्यूशन एंटीफ्रॉड.एआई लॉन्च किया

Fiza by Fiza
October 11, 2024
in अन्य
0
क्विक हील ने भारत का पहला फ्रॉड प्रिवेंशन सॉल्यूशन एंटीफ्रॉड.एआई लॉन्च किया
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ֆ:जैसे हमने 1995 में अपने एंटीवायरस सॉल्यूशंस से वायरस की बड़ी समस्याओं का हल निकाला था, उसी तरह अब हम बढ़ती धोखाधड़ी के जोखिम से निपटने की जिम्मेदारी उठा रहे हैं। क्योंकि धोखाधड़ी से आर्थिक नुकसान के साथ-साथ भावनात्मक तनाव भी होता है। क्विक हील में, हम अपने सभी यूजर्स को उनकी तकनीकी जानकारी से परे, धोखाधड़ी से बचाने के लिए समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस समाधान के जरिए यूजर्स खुद को और अपने प्रियजनों को सुरक्षित रख सकते हैं। एंटीफ्रॉड.एआई हमारे इस समर्पण को दोहराता है कि हम भारत के भविष्य को सुरक्षित बनाएंगे। इसके साथ, हर नागरिक आत्मविश्वास से डिजिटल अर्थव्यवस्था का हिस्सा बन सकता है। हमारा लक्ष्य है कि हम एक मजबूत और सुरक्षित डिजिटल इकोसिस्टम बनाएं, जो आने वाले वर्षों में भारत की तरक्की और समृद्धि में मददगार साबित हो।”

इसके अलावा, इंफॉर्मेशन हब फीचर यूजर्स को सेक्रिट लैब्स, जो भारत की सबसे बड़ी मालवेयर विश्लेषण सुविधा है, से धोखाधड़ी और सुरक्षा खतरों के बारे में ताजा जानकारी और गहन शोध प्रदान करता है। यह यूजर्स को नए धोखाधड़ी के तरीकों और उन्हें रोकने के उपायों के बारे में अपडेट रखता है। इस फीचर के जरिए यूजर्स क्विक हील की विशेषज्ञता और जानकारी का लाभ उठा सकते हैं, जिससे वे उभरते खतरों से सुरक्षित रह सकें। इसके अलावा, विक्टिम सपोर्ट फीचर चरण दर चरण उन लोगों की मदद करता है जो किसी धोखाधड़ी का शिकार हो चुके हैं और उनकी रिकवरी में सहयोग करता है। ये फीचर्स मिलकर यूजर्स की डिजिटल सुरक्षा को बेहतर और मजबूत बनाते हैं।

क्विक हील का एंटीफ्रॉड.एआई खासतौर पर यूजर्स की निजता को प्राथमिकता देते हुए डिज़ाइन किया गया है। यह एंड्रॉइड, आईओएस और विंडोज जैसे प्लेटफार्म्स पर उपलब्ध है, ताकि अलग-अलग तरह के यूजर्स इसका आसानी से इस्तेमाल कर सकें। एंटीफ्रॉड.एआई का मुख्य फोकस डिजिटल धोखाधड़ी को रोकना है, जबकि पारंपरिक एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का काम मालवेयर, वायरस, ट्रोजन, रैंसमवेयर और स्पायवेयर का पता लगाना और हटाना होता है। यूजर्स को पूरी सुरक्षा के लिए एंटीफ्रॉड.एआई के साथ-साथ एंटीवायरस प्रोटेक्शन दोनों का इस्तेमाल करना चाहिए।

इस साल लॉन्च किए गए क्विक हील वर्जन 25 को क्विक हील एंटीवायरस ने हाल ही में ‘एवीलैब पोलैंड साइबरसिक्योरिटी फाउंडेशन’ से ‘सुरक्षित बैंकिंग एंटीवायरस’ का सम्मान प्राप्त किया है। यह नया वर्जन एंटी-रैंसमवेयर इंजन और फ्रॉड प्रिवेंशन तकनीक में बेहतरीन सुधार लेकर आया है। क्विक हील टोटल सिक्योरिटी वर्जन 25 में एंटीफ्रॉड.एआई को भी शामिल किया गया है, जिससे यूजर्स को परंपरागत एंटीवायरस के साथ ही धोखाधड़ी से सुरक्षा की उन्नत तकनीक का फायदा भी मिलेगा।

एंटीफ्रॉड.एआई को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह किसी भी एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर के साथ काम कर सकता है, जिससे दोनों मिलकर यूजर्स को बेहतर सुरक्षा प्रदान कर सकें। खासकर विंडोज यूजर्स के लिए, क्विक हील टोटल सिक्योरिटी वर्जन 25 में धोखाधड़ी से बचाव की तकनीक पहले से ही बिल्ट-इन है।

इस लॉन्च के साथ, क्विक हील टेक्‍नोलॉजीज लिमिटेड साइबर सुरक्षा में थॉट लीडर के रूप में अपनी स्थिति और एडवांस्ड साइबर खतरों के खिलाफ सर्वोत्तम श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने के अपने लक्ष्य को दोहराता है। कंपनी यूजर्स को एंटीफ्रॉड.एआई डाउनलोड करते हुए धोखाधड़ी मुक्त डिजिटल भारत की क्रांति में शामिल होकर डिजिटल सुरक्षा के अगले स्तर का अनुभव लेने के लिए आमंत्रित करती है।

§साइबर सिक्योरिटी की प्रमुख कंपनी क्विक हील टेक्‍नोलॉजीज लिमिटेड ने आज भारत का पहला फ्रॉड प्रिवेंशन सॉल्यूशन एंटीफ्रॉड.एआई लॉन्च किया। यह ‘मेड इन इंडिया’ सॉल्यूशन एक नई श्रेणी लेकर आया है जोकि वित्तीय धोखाधड़ी के खतरे से उपभोक्ताओं को सुरक्षित रखने के लिए डिजिटल सुरक्षा में बड़ा बदलाव लेकर आएगी। आजकल सबसे ज्‍यादा टेक सेवी लोगों सहित सभी लोग वित्‍तीय धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं। क्विक हील टेक्‍नोलॉजीज लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, विशाल साल्वी ने इस महत्‍वपूर्ण अवसर पर कहा, “एंटीफ्रॉड.एआई के साथ, हम सिर्फ एक नया समाधान नहीं दे रहे हैं, बल्कि धोखाधड़ी से बचने का एक नया तरीका भी पेश कर रहे हैं। हमारे पास 30 से ज्यादा सालों का अनुभव है और हम भारत की सबसे बड़ी मालवेयर एनालिसिस फैसिलिटी, सेक्रिट लैब्स, का संचालन कर रहे हैं। हमें उपभोक्ताओं के साथ होने वाली धोखाधड़ी और बदलते खतरों की गहरी समझ है।

Previous Post

राजकोट में 300 करोड़ रुपये की लागत से सद्भावना वृद्धाश्रम का शुभारंभ

Next Post

भारत का सबसे बड़ा हुंडई मोटर इंडिया का सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 15 अक्टूबर को खुलेगा

Next Post
भारत का सबसे बड़ा हुंडई मोटर इंडिया  का सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 15 अक्टूबर को खुलेगा

भारत का सबसे बड़ा हुंडई मोटर इंडिया का सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 15 अक्टूबर को खुलेगा

Recent Posts

  • बेंगलुरु में खगोल विज्ञान को नई उड़ान, 75 करोड़ की अत्याधुनिक इमारत का शिलान्यास
  • जम्मू-कश्मीर को 8000 करोड़ की विकास सौगात: सड़कों, महिलाओं और किसानों के लिए बड़ा पैकेज
  • बिहार को मिला बड़ा औद्योगिक बूस्ट, बिहटा में प्रौद्योगिकी केंद्र और 4 एक्सटेंशन सेंटर का उद्घाटन
  • लू से बचाव के लिए केंद्र सरकार अलर्ट: श्रमिकों की सुरक्षा हेतु राष्ट्रव्यापी एडवाइजरी जारी
  • नई दिल्ली में जुटे वैश्विक विशेषज्ञ, भू-स्थानिक तकनीक से मजबूत होगा भूमि शासन और विकास मॉडल

Recent Comments

No comments to show.
Fasal Kranti is a leading monthly agricultural magazine dedicated to empowering Indian farmers. Published scince 2013 in Hindi, Punjabi, Marathi, and Gujarati, it provides valuable insights, modern farming techniques, and the latest agricultural updates. With a vision to support 21st-century farmers, Fasal Kranti strives to be a trusted source of knowledge and innovation in the agricultural sector.

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.