֍:केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड ने दी जानकारी§ֆ:केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार, आनंद विहार इलाके में AQI 400 अंक को पार कर गया है, जो आज सुबह 406 दर्ज किया गया. जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आत है. इससे पहले शनिवार को यहां का AQI 367 दर्ज किया गया था. वहीं, दिल्ली के जहांगीरपुरी में AQI 420 दर्ज किया गया है. अगले तीन दिनों तक भी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रहने के आसार हैं.§देश की राजधानी दिल्ली में दिवाली के त्योहार आते ही वायु प्रदूषण का आगमन हो जाता है. ऐसे में रविवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स में कुछ गिरावट दर्ज की गई है. वायु गुणवत्ता सूचकांक को लेकर आज यानि सोवार की बात करें तो दिल्ली का औसत एक्यूआई 356 रिकॉर्ड किया गया. यहा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है.

