֍:भाकियू ने दी जानकारी§ֆ:पंजाब में हुई इस झड़प को लेकर भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने कहा कि वे धान की खरीद को लेकर लगातार मंडियों का दौरा कर रहे हैं. कलां गांव की मंडी में धान खरीद को लेकर किसानों ने शिकायत दी थी. इसके चलते जब खरीद निरीक्षक और अन्य अधिकारियों को उनके द्वारा बंधक बनाया गया तो पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन पर लाठीचार्ज कर दिया. इस झड़प में पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं.§֍:
डीएसपी सिटी वन ने दी जानकारी
§ֆ:डीएसपी सिटी वन हरबंस सिंह धालीवाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रायके कलां गांव में पुलिस और किसानों के बीच झड़प हुई है और वह घायलों का इलाज कराने के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचे थे. किसानों ने पुलिस पर हमला किया और पुलिस की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई. अबस्थिति नियंत्रण में है और घायलों का इलाज किया जा रहा है. पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है. §पंजाब के बठिंडा में किसानों के बीच धान की खरीद को लेकर झड़प हो गई. इसमें किसानों ने बठिंडा के गांव रायके कलां में सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों को बंधक बनाते हुए धान की खरीद और उठान की मांग की. इस घटना का पता चलते ही बड़ी संख्या में लोग और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया. इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया.

