֍:दिल्ली में सबसे ठंडी रात§ֆ:दिल्ली में गुरुवार को शाम से ही तापमान में गिरावट देखी जा रही थी. जिसके बाद रात में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया. वहीं, गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह दिल्ली में मध्यम कोहरा छाया रहने की संभावना जताई है. §֍:इन राज्यों में कोहरे का अलर्ट§ֆ:दिल्ली से सटे राज्य हरियाणा और पंजाब में मौसम विभाग ने आज कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है. इसी के साथ 22 नवंबर से 24 नवंबर तक अलग-अलग हिस्सों में कोहरे की वजह से अलर्ट जारी किया है. इसी के साथ यूपी, बिहार में भी कोहरे की संभावना बताई है.§֍:§ֆ:पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां के इलाकों में मौसम ठंडा रहने की संभावना है. इस दौरान किसी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. वहीं, 23 नवंबर की देर रात से 26 नवंबर की सुबह तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट है.§֍:इन राज्यों में हो सकती है बारिश§ֆ:मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में बारिश होने की संभावना है. इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इन जगहों पर 25 नवंबर तक बारिश होने की संभावना है, जिसके बाद 26 नवंबर को तमिलनाडु, कराईकल, पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश, और यनम में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.§भारत में तेजी से राज्यों के तापमान में गिरावट देखी जा रही है. देश की राजधानी दिल्ली में भी ठंड का असर एक समान देखने को मिल रहा है. यहां काफी तेजी से तापमान में गिरावट आई है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार रात को तापमान 10 डिग्री तक जाने के बाद ये अभी तक की सबसे ठंडी रात रही है. वहीं, भारत के कई राज्यों में कोहरा और बारिश की चेतावनी दी जा रही है.

