֍:IMD का अलर्ट §ֆ:इस सिस्टम के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। इसका असर तमिलनाडु और श्रीलंका पर काफी असर पड़ सकता है, जिससे भारी बारिश और समुद्र की स्थिति खराब हो सकती है। मौसम विभाग ने 26 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान, 115.6 मिमी और 204.4 मिमी के बीच बारिश हो सकती है।
§֍:इन क्षेत्रों में चेतावनी §ֆ:अगर यह कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में बदलता है तो इसका नाम फेंगल के नाम से जाना जाएगा। यह नाम सऊदी अरब की ओर से रखा गया नाम होगा। कुछ समय पहले चक्रवात दाना भी आया था, जिसने भयंकर तबाही मचाई थी। फेंगल इस मौसम का दूसरा चक्रवात होने जा रहा है। मौसम वैज्ञानिक अभी इसके सटीक मार्ग को लेकर और स्टडी कर रहे हैं, लेकिन माना जा रहा है कि यह चेन्नई के तट को पार कर सकता है।§Cyclone Forecast:बंगाल की खाड़ी में एक बार से चक्रवाती तूफान बनने की आशंका जताई गई है। इसकी वजह से दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस तूफान को फेंगल नाम दिया जाएगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सुमात्रा तट और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के पास भूमध्यरेखीय हिंद महासागर पर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण देखा गया है। यह सिस्टम 23 नवंबर तक कम दबाव वाले क्षेत्र में बदल सकता है, जिसके बाद इसके और भी तेज होने की संभावना है। आने वाले दिनों में केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश आदि में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

