ֆ:बैठक के दौरान देहात के कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को खेती को अधिक लाभकारी और प्रभावशाली बनाने के तरीकों के बारे में जानकारी दी। विशेषज्ञों ने उन्नत कृषि पद्धतियों, फसल की गुणवत्ता में सुधार, और कृषि उत्पादकता को बढ़ाने के लिए नए उपायों पर गहराई से चर्चा की।
इस मौके पर देहात के कृषि विशेषज्ञों ने कृषि क्षेत्र में देहात द्वारा लाए जा रहे सकारात्मक बदलावों और देहात द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सेवाओं एवं सुविधाओं को भी किसानों के साथ साझा किया। बैठक में किसानों के लिए फन गेम और अन्य मनोरंजनों के साथ उपहारों की भी व्यवस्था की गई थी।
बैठक में देहात द्वारा चलाये जा रहे कृषि नायक प्रोग्राम के विजेता किसानों को सम्मानित किया गया। इस प्रोग्राम के जरिए देहात देश के इनोवेटिव किसानों की हौसला अफजाई के लिए उन्हें पुरस्कृत करता है।
बैठक में शामिल किसानों ने भी देहात द्वारा कृषि क्षेत्र में लाए जा रहे प्रयासों की सराहना की और बताया कि देहात की सेवाओं एवं सुविधाओं के द्वारा उन्होंने ना सिर्फ अपने जीवन में बदलाव को देखा है, बल्कि उनके इलाके कई अन्य किसान भी देहात के जरिए खेती में काफी मुनाफा कमा रहे हैं।
देहात के को-फाउंडर एवं डायरेक्टर श्याम सुंदर सिंह ने किसान दिवस के अवसर पर कहा, “जब हमने देहात की शुरुआत की थी, तब हमारा यही उद्देश्य था कि किसानों को एक ही छत के नीचे कृषि की सभी सेवाओं का लाभ मिले। आज, हम उसी उद्देश्य को साकार करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। किसानों का समर्थन और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। किसानों के बिना विकसित भारत की कल्पना करना नामुमकिन है।”
देहात का यह प्रयास न केवल किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने का एक माध्यम है, बल्कि उनकी उत्पादकता बढ़ाने और कृषि को और अधिक लाभकारी बनाने का भी एक सशक्त कदम है।
§देश की अग्रणी एग्री-टेक कंपनी देहात ने किसान दिवस के मौके पर देश भर में 400 से अधिक किसान बैठकों का आयोजन किया। इन बैठकों में 12 हजार से अधिक किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उन्नत कृषि पद्धतियों और तकनीकों पर चर्चा की।

