֍:क्या है खासियत?§ֆ:रेड ग्लो पपीते की एक उन्नत किस्म है, जिसमें ज्यादा देखरेख की जरूरत नहीं पड़ती है. लेकिन उत्पादन में कोई कमी नहीं आती. इस किस्म के एक पेड़ से लगभग 80 से 100 किलो तक का उत्पादन मिलता है. इसके फल को काटने पर गहरा लाल गुदा देखने मिलता है. वहीं, इसके एक फल का वजन एक से डेढ़ किलो होता है. इसका पौधा सात महीने में फल देने लगता है. §ֆ:
§֍:कहां मिलेगा बीज?§ֆ:पपीते की रेड ग्लो किस्म के बीज राष्ट्रीय बीज निगम उपलब्ध करा रही है. इसे किसान ऑनलाइन माध्यम से खरीद सकते हैं. इस बीज को आप ओएनडीसी के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं. यहां किसानों को कई अन्य प्रकार की फसलों के बीज भी आसानी से मिल जाएंगे. किसान इसे ऑनलाइन ऑर्डर करके अपने घर पर डिलीवरी करवा सकते हैं.§देशभर में सब्जियों के साथ फलों की डिमांड भी बढ़ चुकी है. इसके लिए अब किसान फलों की खेती की ओर बढ़ रहे हैं. ऐसे में पपीते की एक ऐसी किस्म बाजार में मौजूद है, जो किसानों को कम लागत में अच्छा उत्पादन दिलाकर अधिक लाभ दिलाएगा. इस किस्म से प्रति पेड़ 80 से 100 किलो फल मिल जाता है. इसका नाम है रेड ग्लो किस्म.अपने बगीचे में रेड ग्लो किस्म के बेहतरीन गुणवत्ता वाले स्वस्थ और स्वादिष्ट पपीते उगाएँ|
— National Seeds Corp. (@NSCLIMITED) December 25, 2024
अभी NSC स्टोर से Red GLow किस्म के बीज ऑर्डर करें@ https://t.co/bctoPgQFIt @ मात्र 274/-#NationalSeedsCorpLtd #FarmSona @AgriGoI @ChouhanShivraj @mpbhagirathbjp @mkaurdwivedi @ONDC_Official pic.twitter.com/yeOHgcwtq9

