किसान आंदोलन के हुए 200 दिन पूरे, किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कही ये बड़ी बात

֍:किसान नेता ने कही ये बात§ֆ:किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा, “मैं शंभू मोर्चा के मंच से बोल रहा हूं. आज 200 दिन पूरे होने पर सभी तैयारियां चल रही हैं. लाखों किसान यहां और खनौरी व अन्य सीमाओं पर एकत्र होंगे. हमें विनेश फोगाट का संदेश मिला है. वह भी यहां पहुंचेंगी, हम उनका सम्मान करेंगे. आज हम केंद्र सरकार से मांग करेंगे कि यह मार्ग खोला जाए और हमें दिल्ली जाने दिया जाए, जहां हम शांतिपूर्वक एमएसपी की कानूनी गारंटी के साथ-साथ अन्य मांगें कर सकें. इस मंच से नई घोषणाएं भी की जाएंगी.”§ֆ: §ֆ: §काफी समय से शंभू बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन चल रहा है, इसको आज 200 दिन पूरे हो गए हैं. शंभू की सीमा पर आंदोलन के 200 दिनो के पूरे होने पर किसान ज्यादा से ज्यादा संख्या में इकट्ठा हो रहे हैं. साथ ही प्रदर्शन की योजना बना रहे हैं. इसी दौरान ओलंपिक खिलाड़ी विनेश फोगाट भी शंभू बॉर्डर पहुंच गईं हैं, जहां किसान नेताओं ने उनका माला पहनाकर सम्मानित किया है. कार्यक्रमों के दौरान महिला पहलवान विनेश फोगाट और किसान आंदोलन की समर्थक फोगाट को किसानों द्वारा सम्मानित किया जा सकता है.
Exit mobile version