֍:एफपीओ को किया सम्मानित§ֆ:खरीफ फसलों को लेकर आयोजित इस एफपीओ मेले में आसपास के कई एफपीओ ने बढ़ चढ़कर भाग लिया. इसमें संरक्षक फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड, पिलाना फार्मर प्रोड्यूसर, बागपत आर्गेनिक फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी, मिहिवान एग्रो प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड, बडौत कृक विकास प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के साथ कई अन्य एफपीओ को भी सम्मानित किया गया. §֍:किसानों ने सीखे कृषि से जुड़े दांव पेंच§ֆ:शनिवार को आयोजित हुए इस एफपीओ मेले में भारी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया. इस दौरान वैज्ञानिकों ने किसानों को जैविक खेती को लेकर प्रोत्साहित किया. साथ ही खरीफ फसलों को लेकर किसानों को जानकारी दी गई. किसान गोष्ठी में कृषि निदेशक दुर्विजय सिंह ने कहा कि मंडवा, ज्वार, बाजरा आदि मोटे अनाज हैं, जो एक पारंपरागत खेती भी है. पोषक तत्वों से भरपूर इन फलो की बुवाई कर किसान कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं. इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी बाल गोविद यादव ने कहा कि वर्चमान में फसलों में कीटों की समस्या बहुत ज्यादा है. लेकिन मोटे अनाज की बुवाई करने पर किसानों को कीटों की समस्या से भी निजात मिलेगी. उन्होंने कहा कि किसान घरों की छत आदि पर भी वाटिका बनाकर उसमें सब्जी उगाकर अतिरिक्त कमाई कर सकते हैं. इस अवसर पर केवीके बागपत हेड डॉ. लक्ष्मीकांत, डॉ. अनीता यादव, डॉ. अमित चौधरी, डॉ. विकास कुमार, फसल क्रांति कृषि पत्रिका के संस्थापक राजबीर सिंह मौजूद रहे. §۩:Uploads/NewsImages/29-07-2024/G7YSdWtxB19DPDpOAtMQ.jpg|§ֆ:
केवीके खेखड़ा में आयोजित हुआ FPO मेला, खरीफ फसलों पर हुई गोष्ठी
