֍:क्या है मुख्यमंत्री बागवानी मिशन?§ֆ:बिहार सरकार की ओर से बागवानी में विकास और किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने ने प्रयास को लेकर सरकार ने मुख्यमंत्री बागवानी मिशन शुरु किया है. इस योजना से किसानों को 3 करोड़ रुपए देने की बात की गई है. इसमें ड्रैगन फ्रूट विकास योजना के तहत तीन सालों तक 21 जिलों में ड्रैगन फ्रूट के पौधे लगाए जाएंगे. §֍:कितना मिलेगा अनुदान?§ֆ:ड्रैगन फ्रूट की खेती की कुल लागत 7 लाख 50 हजार रुपये लगती है. बाग लगाने पर सरकार की ओर से किसानों को 40 फीसदी अनुदान दिया जाएगा. इसमें मिलने वाले तीन लाख रुपए तीन किस्तों में दिए जाएंगे. इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को डीबीटी पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इसके लिए सरकारी वेबसाइट http://horticulture.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किसानों का चयन किया जाएगा. योजना का सबसे ज्यादा लाभ सामान्य वर्ग के लोगों को मिलेगा. इसमें 78.56 फीसदी सामान्य, 20 फीसदी अनुसूचित जाति, 1.44 फीसदी अनुसूचित जनजाति और 30 फीसदी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है.§֍:किन जिलों में होगी ड्रैगन फ्रूट की खेती?§ֆ:बिहार के भोजपुर, गोपालगंज, जहानाबाद, सारण, सीवान, सुपौल, औरंगाबाद, बेगूसराय, भागलपुर, गया, कटिहार, किशनगंज, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पश्चिम चंपारण, पटना, पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, समस्तीपुर और वैशाली में ड्रैगन फ्रूट की खेती होगी. §भारत में ड्रैगन फ्रूट की खेती कुछ ही सालों से तेजी में नजर आ रही है. ऐसे में बिहार सराकार ड्रैगन फ्रून की खेती को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री बागवानी मिशन के तहत 3 करोड़ रुपये देने की बात कही गई है. इसकी खेती भारत में ही नहीं बल्कि थाईलैंड, वियतनाम, इजरायल और श्रीलंका में काफी लोकप्रिय है. यह फल किसानों की आय को दोगुना करने के साथ लोगों को फायदा भी पहुंचाता है. साथ ही इसके आकर्षक रूप की वजह से इस फल की बाजार में बहुत डिमांड है. ड्रैगन फ्रूट शुगर, तनाव और अन्य बीमारियों को ठीक करने या उससे राहत दिलाने में कारगर है. बिहार सरकार ने बिहार में ड्रैगन फ्रूट की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को 3 लाख रुपये की सब्सिडी दे रही है.
ड्रैगन फ्रूट पर सरकार दे रही 3 लाख रुपये सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
-
by Fiza

- Categories: कृषि समाचार
Related Content
DAP Alternative: DAP के बिना भी होगी शानदार खेती! जानें कौन-सी खाद है सबसे उपयोगी
by
Fiza
October 31, 2026
Bharat Bovine Breeding Centre: किसानों के लिए मोदी सरकार की बड़ी पहल, जानिए कैसे बढ़ेगी दूध से कमाई
by
Fiza
October 31, 2026
French Fries Plant: गुजरात में आलू किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब हर घंटे बनेंगे 5 टन फ्रेंच फ्राइज
by
Fiza
October 31, 2026