֍:इन सब्जियों पर भी असर§ֆ:जम्मू में सब्जियों और मसालों के दाम बहुत तेजी से उछाल मार रहे हैं. यहां लहसुन के दाम 200 के पार होने के साथ ही नीबू के दामों में भी बढ़ोतरी देखी गई है. जम्मू कश्मीर में नीबू का दाम 150-170 रुपये प्रतिकिलो तक देखने मिल रहा है. बता दें कि अदरक की कीमत 200 रुपये प्रतिकिलो हो गई है. इसी तरह आलू, बैंगन, लौकी, करेला, फूलगोभी और भिंडी के दाम भी पिछले तीन सप्ताह से महंगे हैं. गर्मी और उमस के कारण नींबू की मांग भी बढ़ गई है, जो 150-160 रुपये प्रति किलो बिक रहा है.§֍:प्याज भी हुआ महंगा§ֆ:आलू और प्याज की कीमतों में हल साल ही कुछ न कुछ बढ़ोतरी देखी जाती है. ऐसे में 10-20 रुपये की बढ़ोतरी पहले हो जाती थी. लेकिन अब 40 और 50 रुपये बढ़ाकर बिक रहा है. बढ़ते दामों को लेकर ग्राहक आकृति ने बताया कि सरकार को इस दिशा में ध्यान देना चाहिए और पहले से ही कदम उठाने चाहिए, ताकि आम आदमी को मूल्य वृद्धि की मार न झेलनी पड़े.§भारत में हाल ही में टमाटर, धनिया, आलू, जैसी कई सब्जियों और मसालों के दाम आसमान छू रहे थे. जिससे लोगों की रसोई का बजट हिल गया था. अब जम्मू कश्मीर की मंडियों में लहसुन ने अपना जलवा दिखाना शुरु कर दिया है. यहां लहसुन के दाम 200 रुपये के भी पार पहुंच चुके हैं. इसी के साथ ही टमाटर, भिंडी, लौकी, शिमला मिर्च, बैंगन, परवल और गोभी सहित कई सब्जियां 50 रुपये किलो के पार पहुंच गई हैं.
जनता बढ़ते दामों से परेशान, 220 के पार पहुंचा लहसुन
-
by Fiza

- Categories: कृषि समाचार
Related Content
DAP Alternative: DAP के बिना भी होगी शानदार खेती! जानें कौन-सी खाद है सबसे उपयोगी
by
Fiza
October 31, 2026
Bharat Bovine Breeding Centre: किसानों के लिए मोदी सरकार की बड़ी पहल, जानिए कैसे बढ़ेगी दूध से कमाई
by
Fiza
October 31, 2026