֍:कृषि मंत्री ने कही ये बात§ֆ:कृषि मंत्री ने कहा कि कई राज्यों में ऐसे दोषी लोगों के खिलाफ अभियोजन की कार्रवाई प्रभावी नहीं होने से छूट जाते हैं. जो कोई भी दोषी पाया जाए, उन्हें कड़ी सजा मिल सके, जिससे कि ऐसे घृणित कृत्य रुक सके. केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि देश के आम किसानों के हित में वे इस संबंध में किसी भी हालत में सख्त से सख्त कार्रवाई चाहते हैं. उन्होंने आगे कहा कि कीटनाशक, बीज और फर्टिलाइजर किसी भी हालत में किसानों को बेहतर गुणवत्ता के ही मिलना चाहिए. केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि एक जागरुक जनप्रतिनिधि के तौर पर हम किसानों की इन शिकायतों को लेकर मूकदर्शक बने नहीं रह सकते हैं. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नकली या घटिया किस्मों के कीटनाशक, खाद एवं उर्वरकों पर प्रभावी नियंत्रण के ठोस उपाय किए जाने चाहिए.§ֆ:शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे मुख्यमंत्रियों और कृषि मंत्रियों से भी इस संबंध में प्रभावी कार्रवाई करवाने के लिए बात करेंगे. राज्यों में प्रभावी कार्रवाई किसी भी सूरत में की जाना चाहिए. घटिया खाद, बीज और कीटनाशक के मामले में बड़े विक्रेताओं और निर्माताओं पर भी सख्ती से कार्रवाई की जाना चाहिए. साथ ही मौजूदा कानूनों, नियम-प्रक्रियाओं का प्रभावी रूप से उपयोग किया जाना चाहिए.§֍:अधिकारियों को दिए निर्देश§ֆ:केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि कीटनाशकों, खाद और उर्वरकों के अच्छी क्वालिटी सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को संयुक्त रूप से एक अभियान चलाना चाहिए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे खाद, बीज और कीटनाशकों के बारे में संयुक्त अभियान चलाने की कार्ययोजना बनाकर जल्द प्रस्तुत करें, ताकि इस अभियान को, करोड़ों किसानों के हित में बिना देरी के प्रभावी रूप से देशभर में, राज्य सरकारों के साथ मिलकर संचालित किया जा सके. §केंद्रीय कृषि एंवकिसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में कृषि विभागवार समीक्षा करते हुए नकली खाद-बीज बेचने वालों पर लगाम लगाने के लिए निर्देश दिए हैं. इसको लेकर उन्होंने कहा कि देश के किसानों को हर हाल में अच्छी गुणवत्ता की खाद, बीज और कीटनाशक मिलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए. उन्होंने नकली खाद-बीच बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.
नकली खाद-बीज बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, कृषि मंत्री ने दिए निर्देश !
-
by Fiza

- Categories: कृषि समाचार
Related Content
Delhi-NCR में GRAP-3 लागू: प्रदूषण पर CAQM का बड़ा एक्शन, अब इन कामों पर लगी रोक!
by
Fiza
November 7, 2026
खेती के बाद कमाई का नया रास्ता! Farm Gate Processing से कैसे बढ़ेगा किसानों का मुनाफा?
by
Fiza
November 7, 2026
Agricultural Waste to Wealth: खेत का कचरा बनेगा कमाई का जरिया, जानिए 5 नए कृषि व्यवसाय
by
Fiza
November 7, 2026
राष्ट्रीय अभ्यास ‘वज्र-सैट’ का बेंगलुरु में समापन, खुरपका-मुंहपका रोग से निपटने की भारत की तैयारियों को मिलेगी मजबूती
by
Emran Khan
November 7, 2026
धान का मूल्य संवर्धन: मिलिंग से ब्रांडेड चावल तक, किसानों और ग्रामीण उद्यमियों के लिए कमाई के नए अवसर
by
Emran Khan
November 7, 2026