֍:पिछले साल से ज्यादा हुआ टार्गेट§ֆ:केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 2024-25 के सीजन में 19 लाख मीट्रिक टटन मोटे अनाजों की खरीद के लिए टार्गेट रखा है. ये 2022-23 में 6.60 लाख मीट्रिक टन था, जो कि तुलना में काफी अधिक है. खरीद व्यवस्था और लक्ष्य तय करने के लिए आयोजित बैठक के दौरान मौसम पूर्वानुमान, उत्पादन अनुमान और खरीद संचालन के लिए राज्यों की तत्परता जैसे पहलुओं की समीक्षा की गई. §֍:इतनी है MSP§ֆ:केंद्र सरकार ने 14 फसलों को एमएसपी पर खरीदने की घोषणा की है. जिसमें इस साल सामान्य धान की किस्म पर 2300, ए ग्रेड धान 2320 रुपये प्रति क्विंटल, ज्वार 3371, बाजरा 2625, रागी 4290 और मक्का 2225 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदा जाएगा. इसी के साथ बताते चलें कि भारत में धान का सामान्य रकबा 401.55 लाख हेक्टेयर है. कृषि मंत्रालय के अनुसार 23 अगस्त तक 394.28 लाख हेक्टेयर में धान की रोपाई और बुवाई हो चुकी है, जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 16.25 लाख हेक्टेयर ज्यादा है. ऐसे में इस बार देश में मोटे अनाजों का रकबा बढ़त में देखा गया है.§केंद्र सरकार चावल के वर्ष 2024-25 के लिए खरीद को लेकर तैयारियां कर रही है. सरकार की ओर से एमएसपी पर चावल की खरीद के लिए लक्ष्य बनाया है. इस साल सेंट्रल पूल यानी बफर स्टॉक के लिए 485 लाख मीट्रिक टन चावल की खरीद की जाएगी. जबकि चालू खरीद सीजन 2023-24 के दौरान 463 लाख मीट्रिक टन खरीद का का लक्ष्य रखा गया था. इस साल मोटे अनाजों की रिकॉर्ड खरीद का भी लक्ष्य रखा है.
MSP पर चावल की खरीद का लक्ष्य केंद्र ने किया तय, पिछले साल से बढ़ा रकबा
-
by Fiza

- Categories: कृषि समाचार
Related Content
Maharashtra Fodder Scheme: चारे की किल्लत होगी दूर! सरकार ने लिया बड़ा फैसला
by
Fiza
November 2, 2026
Cyclone Arnab : किसानों के जख्मों पर मरहम, ओडिशा सरकार ने किया बड़ा राहत ऐलान
by
Fiza
November 2, 2026