֍:111 किसान करेंगे प्रदर्शन§ֆ:डॉक्टरों ने बताया कि उनका शरीर मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की तरफ बढ़ रहा है. इस बीच किसान नेताओं ने बताया कि आज किसान बेहद भावुक हैं, किसानों का मानना है कि जगजीत सिंह डल्लेवाल की कुर्बानी से पहले वो अपनी कुर्बानी देंगे. वे आज दोपहर 2 बजे 111 किसान काले कपड़े पहनकर पुलिस की बैरिकेडिंग के पास शांतिपूर्ण ढंग से बैठकर आमरण अनशन शुरू करेगें.§֍:डल्लेवाल से मिलने पहुंचे किसान§ֆ:किसान नेताओं के अनुसार MSP गारंटी कानून के मुद्दे पर आंदोलनकारी किसानों के साथ सार्थक चर्चा करने की बजाय कुछ भाजपा नेता लोगों को MSP के मुद्दे पर गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं. पिछले दिन हरियाणा के कैथल जिले से किसानों का बड़ा जत्था जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में दातासिंह वाला खनौरी किसान मोर्चे पर पहुंचा. यहां उन्होंने ऐलान किया कि वे डल्लेवाल के रास्ते पर चल रहे हैं और उनके लिए अपनी स्वयं की कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं.§֍:आज होगी सुनवाई§ֆ:सुप्रीम कोर्ट किसान नेता जगजीतसिंह डल्लेवाल के साथ स्वास्थ्य से जुड़े मामले और अन्य याचिकाओं पर आज सुनाई करेगा. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ डल्लेवाल की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करेगी. याचिका में केंद्र सरकार को फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत एक प्रस्ताव लागू करने का निर्देश देने की मांग की गई है. यह प्रस्ताव कृषि कानूनों के निरस्त होने के बाद 2021 में प्रदर्शनकारी किसानों को दिया गया था.§पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर पिछले 11 महीनों से किसान आंदोलन चल रहा है. इसमें किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने अनशन पर बैठकर 50 दिन पूरे कर लिए. आज 51वां दिन है. उनकी हालत गंभीर होती जा रही है. डॉक्टरों ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर कहा कि 48 घंटे से जगजीत सिंह डल्लेवाल को पानी पीने में दिक्कत आ रही है.

