֍:अजय राय ने कही ये बात§ֆ:दिल्ली विधानसभा चुनाव और यूपी के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष अजय राय ने कहा, “कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत से दिल्ली में चुनाव लड़ रही है और हम वहां जीतेंगे और सरकार बनाएंगे. मिल्कीपुर में हम अपने सहयोगी समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को पूरा समर्थन देंगे.”§֍:सपा सांसद ने कही ये बात§ֆ:मिल्कीपुर सीट से समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को उम्मीदवार के तौर पर खड़ा किया है. इसपर सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, “मिल्कीपुर की जीत बिल्कुल सुनिश्चित है. वहां की महान जनता हमारे बेटे अजीत प्रसाद को जिताने के लिए पूरी तरह से तैयार बैठी है.”§֍:भाजपा नेता ने दी प्रतिक्रिया§ֆ:भारतीय जनता पार्टी के नेता राकेश त्रिपाठी ने मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर कहा, “मिल्कीपुर में चुनावी बिगुल बज चुका है. भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से तैयार है. खासकर अयोध्या लोकसभा के नतीजों के बाद समाजवादी पार्टी काफी घमंड में थी. ऐसे में भाजपा मिल्कीपुर चुनाव की घोषणा का इंतजार कर रही थी, ताकि मिल्कीपुर में जीत हासिल कर समाजवादी पार्टी के घमंड को खत्म किया जा सके.”§दिल्ली में विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान मंगलवार को हुआ है. इसका ऐलान निर्वाचन आयोग ने मंगलवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ. ऐसे में 5 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इसी के साथ यूपी के मिल्कीपुर सीट से भी उपचुनाव होगा. इसको लेकर उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने प्रतिक्रिया दी है.

