֍:बस सेवा को लेकर बोले अखिलेश§ֆ:समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को यूपी सरकार से अपील की कि महाकुंभ में श्रद्धालुओं को लाने और ले जाने के लिए बस सेवा शुरू की जानी चाहिए. अखिलेश यादव ने आगे कहा कि प्रयागराज में जारी महाकुम्भ में लोग नहीं, व्यवस्था अतिविशिष्ट होनी चाहिए. अखिलेश यादव ने महाकुंभ को लेकर आगे सुझाव देते हुए कहा कि मेला क्षेत्र में VIP आगमन के कारण वन-वे यातायात अनिवार्य कर दिया गया है. इससे श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हो रही है जो कि नहीं होनी चाहिए. इसके अलावा अखिलेश ने सरकार से पिकअप और ड्रॉप के लिए बस चलाए जाने की मांग की है.§֍:15 करोड़ लोगों ने किया स्नान§ֆ:महाकुंभ 2025 में 27 जनवरी को 1.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया. वहीं, अभी तक के आंकड़ों की बात करें तो करीब 15 करोड़ लोगों ने महाकुंभ में स्नान कर लिया है. 13 जनवरी से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोज हुआ. 29 फरवरी को इसका समापन होने जा रहा है.§उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का आयोजन भव्य रूप से किया जा रहा है. इसके लिए देशभर से करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. इसी के चलते समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी महाकुंभ गए थे और संगम में स्नान किया. जिसके बाद अखिलेश ने उत्तर प्रदेश सरकार को महाकुंभ में व्यवस्था को लेकर कुछ सुझाव दिए हैं. उनका कहना है कि इन व्यवस्थाओ से श्रद्धालुओं को काफी आसानी हो सकेगी.

