֍:देवा को मिल सकती है इतने करोड़ की ओपनिंग§ֆ:निर्देशक रोशन एंड्रयूज की देवा को लेकर काफी समय से सुर्खियां तेज हैं। इस मूवी में शाहिद कपूर का राउडी अवतार नजर आने वाला है। वह फिल्म में मुंबई पुलिस के सनकी ऑफिसर देव आंब्रे की भूमिका को निभा रहे हैं। मूवी के ट्रेलर में उनका धांसू अंदाज दिखाई दे चुका है, जिसने सिनेप्रेमियों की एक्साइटमेंट को काफी हद तक हाई कर रखा है।
गौर किया जाए देवा के ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन प्रीडिक्शन की तरफ तो शाहिद की ये मोस्ट अवेटेड मूवी पहले दिन अनुमानित 7-10 करोड़ का कारोबार कर सकती है। एक दिन पहले खुली एडवांस बुकिंग में अब तक ये फिल्म करीब 1.2 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। जोकि आज शाम तक और अधिक बढ़ सकती है।
§Deva Box Office Collection Day 1 Prediction: शुक्रवार का दिन कल है और एक नई फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फ्राइडे बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की मूवी देवा को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा रहा है। लंबे वक्त से फैंस शाहिद की इस एक्शन पैक्ड फिल्म का इंतजार कर रहे थे, जो 31 जनवरी को खत्म होने वाला है।
इस बीच देवा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि ओपनिंग डे पर शाहिद कपूर की ये मूवी कितने करोड़ का कारोबार कर सकती है।

