• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home समाचार

भारत से मोटे अनाज सहित कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा दे रहा है एपीडा

Fiza by Fiza
February 8, 2024
in समाचार
0
भारत से मोटे अनाज सहित कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा दे रहा है एपीडा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ֆ:वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष (आईवाईएम – 2023) के रूप में मनाया गया। भारत सरकार ने आईवाईएम के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए एक सक्रिय बहु-हितधारक जुड़ाव दृष्टिकोण (केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों, राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों, किसानों, स्टार्ट-अप, निर्यातकों, खुदरा व्यवसायों, होटलों, भारतीय दूतावासों आदि को शामिल करना) अपनाया है। इसका उद्देश्य आईवाईएम-2023 के लक्ष्यों को प्राप्त करना और भारतीय मोटे अनाजों को वैश्विक स्तर पर ले जाना है।भारत सरकार ने इसे जन आंदोलन बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए हैं ताकि भारतीय मोटे अनाज, व्यंजनों, मूल्य वर्धित उत्पादों को विश्व स्तर पर बढ़ावा दिया जा सके। भारत में जी20 की अध्यक्षता, मिलेट कलिनरी कार्निवाल, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कार्यक्रम, शेफ सम्मेलन, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) की प्रदर्शनी, रोड शो, किसान मेले, अर्धसैनिक बलों के लिए शेफ का प्रशिक्षण, इंडोनेशिया और दिल्ली में आसियान भारत पोषक अनाज महोत्सव के दौरान मोटे अनाजों को बढ़ावा दिया गया।


§ֆ:
§ֆ:भारत को ‘श्रीअन्न’ के लिए एक वैश्विक केंद्र बनाने के लिए, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मिलेट्स रीसर्च (आईआईएमआर), हैदराबाद को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोत्तम प्रथाओं, अनुसंधान और प्रौद्योगिकियों को साझा करने के लिए वैश्विक उत्कृष्टता केंद्र घोषित किया गया है। आईआईएमआर किसानों, महिला किसानों, गृह निर्माताओं, विद्यार्थियों और युवा उद्यमियों को मूल्यवर्धित मोटे अनाज खाद्य उत्पादों, दैनिक व्यंजनों आदि के निर्माण पर प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है और उन्हें स्व-उद्यम स्थापित करने में सहायता कर रहा है। संस्थान ने मोटे अनाज खाद्य पदार्थों के लिए “रेडी टू ईट” और “रेडी टू कुक” सहित मूल्य वर्धित तकनीक भी विकसित की है। इस संबंध में उठाए गए अन्य कदमों में “ईट्राइट” टैग के अंतर्गत मोटे अनाज खाद्य पदार्थों की ब्रांडिंग, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना और कृषि व्यवसाय इनक्यूबेटर और प्रौद्योगिकी व्यवसाय इनक्यूबेटर आदि को बढ़ावा देना शामिल है।


§ֆ:मोटे अनाजों को मुख्यधारा में लाने के प्रयासों को जारी रखते हुए इनके बारे में जागरूकता बढ़ाने और आम जनता के बीच इसे अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिल्ली हाट, आईएनए, नई दिल्ली में एक ‘मिलेट्स एक्सपीरिएंस सेंटर (एमईसी)’ खोला गया है। सरकारी कर्मचारियों के बीच श्रीअन्न की खपत को प्रोत्साहित करने के लिए सभी सरकारी कार्यालयों को विभागीय प्रशिक्षणों/बैठकों में श्रीअन्न स्नैक्स और विभागीय कैंटीनों में श्रीअन्न आधारित खाद्य पदार्थों को शामिल करने की सलाह दी गई है।सरकार वैश्विक बाजारों में भारतीय मोटे अनाजों को बढ़ावा देने के लिए स्टार्ट-अप, शैक्षणिक और अनुसंधान संस्थानों, भारतीय मिशनों, प्रोसेसरों, खुदरा विक्रेताओं और निर्यातकों के साथ साझेदारी का लाभ उठाने के लिए काम कर रही है। अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में मोटे अनाजों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित एक निर्यात संवर्धन मंच (ईपीएफ) की स्थापना की गई है। एक अलग मोटा अनाज-विशिष्ट वेब पोर्टल विकसित किया गया है जिसमें मोटे अनाज के स्वास्थ्य लाभ, उत्पादन और निर्यात आंकड़े, मोटा अनाज निर्यातक निर्देशिका आदि के बारे में जानकारी शामिल है। एपीडा ने भारत की क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए एक व्यापक वैश्विक विपणन अभियान भी आयोजित किया है और इसी के अनुसार 30 आयातक देशों तथा 21 मोटे अनाज उत्पादक राज्यों के ई-कैटलॉग को जारी किया गया है।

§ֆ:मोटे अनाजों के लिए एक वर्चुअल व्यापार मेला (वीटीएफ) विकसित किया गया है और इसे विश्व भर के निर्यातकों और आयातकों के लिए उपलब्ध कराया गया है, जो व्यापार सौदों पर बातचीत के लिए एक ही मंच प्रदान करता है। वीटीएफ 24X7, 365 दिनों के लिए चालू है। एपीडा ने बायोफैख़-जर्मनी, गल्फफूड-दुबई, नेचुरल प्रोडक्ट्स एक्सपो वेस्ट-यूएसए, इंटरनेशनल फूड एंड ड्रिंक (आईएफई) और बीएसएम-यूके, एसआईएएल फूड-कनाडा, सियोल फूड एंड होटल – दक्षिण कोरिया आदि जैसे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलों में भी भागीदारी का आयोजन किया है, जो निर्यातकों को वैश्विक बाजारों में मोटे अनाज उत्पादों को प्रस्तुत करने और बढ़ावा देने की सुविधा प्रदान करता है। एपीडा मोटे अनाज और मूल्यवर्धित उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए आयातक देशों में भारतीय मिशनों के साथ भी काम कर रहा है।


§..वाणिज्य विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत एक वैधानिक संगठन, कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) को भारत से मोटे अनाज सहित कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने का अधिकार है। प्राधिकरण एपीडा की कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य निर्यात प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत मोटे अनाज सहित अपने पंजीकृत निर्यातकों को सहायता देता है। यह सहायता योजनाओं के विभिन्न घटकों- बुनियादी ढांचे का विकास, गुणवत्ता विकास और बाजार विकास के तहत प्रदान की जाती है। निर्यात-बाज़ार लिंकेज प्रदान करने के लिए समूहों में क्रेता-विक्रेता बैठकें (बीएसएम) आयोजित की जाती हैं। निर्यात के अवसरों का आकलन करने तथा उनका लाभ उठाने के लिए विदेश स्थित भारतीय मिशनों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नियमित बातचीत की जाती है। भारतीय मिशनों के माध्यम से देश-विशिष्ट बीएसएम भी आयोजित किए जाते हैं।

Previous Post

पुणे में 28 फरवरी से1 मार्च तक आयोजित किया जाएगा भारतीय बीज कांग्रेस का 12वां संस्करण

Next Post

इस महीने से किसान शुरु करें अदरक की खेती, जानें क्या है सही तरीका

Next Post
इस महीने से किसान शुरु करें अदरक की खेती, जानें क्या है सही तरीका

इस महीने से किसान शुरु करें अदरक की खेती, जानें क्या है सही तरीका

Recent Posts

  • पश्चिम एशिया तनाव का असर: भारत में महंगे हुए पिस्ता-खजूर, सप्लाई घटी तो बढ़ी कीमतें
  • आयुर्वेद शिक्षा और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा, AIIA–ICAINe और DSRRAU के बीच समझौता
  • होर्मुज संकट से तेल बाजार में उबाल, ब्रेंट 111 डॉलर पार — वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बढ़ा दबाव
  • काशी में भक्ति का रंग: पीएम मोदी ने बाबा विश्वनाथ के दर पर की विशेष पूजा, बच्चों संग बिताए खास पल
  • गाजियाबाद की पॉश सोसाइटी में आग का तांडव: 9वीं से 13वीं मंजिल तक भड़की लपटें, मची अफरा-तफरी

Recent Comments

No comments to show.
Fasal Kranti is a leading monthly agricultural magazine dedicated to empowering Indian farmers. Published scince 2013 in Hindi, Punjabi, Marathi, and Gujarati, it provides valuable insights, modern farming techniques, and the latest agricultural updates. With a vision to support 21st-century farmers, Fasal Kranti strives to be a trusted source of knowledge and innovation in the agricultural sector.

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.