֍:बॉक्स ऑफिस पर छावा का जलवा §ֆ:जब लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म छावा का ट्रेलर आउट हुआ था, तभी लोग संभाजी महाराज के रोल में विक्की कौशल को देखकर दीवाने हो गए थे। कहानी की एक हल्की सी झलक भर ने ही फैंस के बीच बज क्रिएट कर दिया था। अब बस लोग वैलेंटाइन डे का इंतजार कर रहे हैं। 14 फरवरी को सिनेमाघर हाउसफुल होने वाले हैं, जिसका अंदाजा एडवांस बुकिंग कलेक्शन से लगाया जा रहा है।§֍:करोड़ों में हुई छावा की कमाई §ֆ:छावा की एडवांस बुकिंग के लिए थिएटर्स की टिकट खिड़की 9 फरवरी को ही खोल दी गई थी। बुकिंग ओपन होते ही लोग पहले से ही टिकट खरीद रहे हैं। एडवांस बुकिंग में ही छावा ने करोड़ों रुपये कमा लिए हैं। सैकनिल्क के मुताबिक, विक्की कौशल की फिल्म ने रिलीज से पहले ही प्री-बुकिंग में करीब 5.65 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। अब तक छावा के 2 लाख से ऊपर टिकट्स बिक चुके हैं।§Chhaava Advance Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर तूफान आने वाला है। यह हम नहीं बल्कि छावा के एडवांस बुकिंग के कलेक्शन बता रहे हैं। छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाने जा रहे विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के करियर को छावा बदल सकती है। यूं तो अभिनेता ने कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन इस फिल्म का क्रेज नेक्स्ट लेवल पर होने वाला है।

