֍:खनौरी में किसानों की महापंचायत§ֆ:खनौरी बॉर्डर पर किसानों के साथ सिरसा भी प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे थे. बुधवार सुबह अचानक सिरसा को दिल का दौरा आया, जिसके बाद उन्हें पटियाला के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया. बुधवार को खनौरी धरना स्थल पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में ‘किसान महापंचायत’ का आयोजन कर रहे हैं. संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के संयोजक और वरिष्ठ किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी सहित अलग-अलग मांगों के समर्थन में पिछले साल 26 नवंबर से खनौरी बॉर्डर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं.§किसानों की आज खनौरी बॉर्डर पर महापंचायत का आयोजन होने से पहले ही एक किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा की अचानक तबियत बिगड़ गई. जिसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा. उन्हें फौरन चेकअप के लिए ले जाया गया और पटियाला के राजेंद्र हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया.

