֍:अश्लील कंटेंट पर लगेगी रोक §ֆ:भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की अध्यक्षता वाली संचार और सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति को बताया कि वर्तमान कानूनों के तहत कुछ प्रावधान मौजूद हैं, लेकिन ऐसी नुकसान पहुंचाने वाले कंटेंट पर लगान लगाने के लिए एक सख्त और प्रभावी कानूनी ढांचे की जरूरत है.§֍:इलाहाबादिया के अश्लील बयान से लगातार उठ रही है मांग§ֆ:हाल ही में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया के अश्लील बयानों को लेकर काफी गुस्सा देखा गया है. सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबादिया को गिरफ्तारी से राहत दी, लेकिन उनके बयानों की कड़ी आलोचना भी की. इलाहाबादिया के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं और उनकी माफी से विवाद कम नहीं हुआ है. इसके अलावा कई उच्च न्यायालयों और सर्वोच्च न्यायालय, सांसदों और राष्ट्रीय महिला आयोग जैसी वैधानिक संस्थाओं ने इस मुद्दे पर चिंता जाहिर की है.§डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अश्लील और हिंसक कंटेंट को लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय नए कानूनों की जरूरत पर विचार कर रहा है. मंत्रालय ने संसद की एक कमेटी को बताया कि समाज में इस बात की चिंता बढ़ रही है कि ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता’ का दुरुपयोग किया जा रहा है और इसकी आड़ में आपत्तिजनक कंटेंट प्रसारित किया जा रहा है.

