֍:कहां रहेंगे शाहरुख?§ֆ:शाहरुख खान जल्द अपना पता बदलने वाले हैं. वे भगनानी परिवा के किराएदार बनेंगे. दरअसल, शाहरुख खान ने खार वेस्ट के पाली हिल्स में तान साल की लीज पर दो शानदार डुप्लेक्स अपार्टमेंट किराए पर लिए हैं. ये संपत्ति भगनानी परिवार की हैं, जिनमें से एक अपार्टमेंट जो जैकी भगनानी और दीप्ती भगनानी का है. शाहरुख ने 11.54 लाख रुपये प्रति माह के किराए पर लिया है. इसी के साथ 32.97 लाख रुपये सिक्योरिटी के तौर पर दिए हैं. दूसरा अपार्टमेंट वाशु भगनानी का है, जिसे 12.61 लाख रुपये प्रति माह के किराए पर लिया है. इस अपार्टमेंट के लिए 36 लाख रुपये की सिक्योरिटी भी दी है.§֍:मन्नत में हो रहा रेनोवेशन§ֆ:यह कदम तब उठाया गया है जब गौरी खान ने महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी (MCZMA) से मन्नत के रेनोवेशन की इजाजत मांगी थी. इस प्रस्ताव का उद्देश्य छह मंजिला एनेक्स में दो और मंजिलें जोड़कर इसके निर्मित क्षेत्र को 616.02 वर्ग मीटर बढ़ाना है. सूत्रों ने एचटी को बताया कि मन्नत में मई में रेनोवेशन का काम शुरू होगा. इसमें बंगले के लंबे समय तक काम होने है, जिसके लिए कोर्ट की मंजूरी की जरूरत थी. चूंकि मन्नत एक ग्रेड III हेरिटेज बिल्डिंग है, इसलिए किसी भी बदलाव के लिए उचित परमिट की जरूरत होती है. जैसे ही रेनोवेशन कुछ महीनों में शुरू होगा, शाहरुख और उनका परिवार अस्थायी रूप से नए जगह पर चले जाएंगे.§֍:परिवार के साथ स्टाफ भी होगा शिफ्ट§ֆ:सूत्रों के अनुसार, किराए का चार मंजिला मकान, खान परिवार, उनकी सुरक्षा और स्टाफ के साथ-साथ कुछ ऑफिस स्पेस के लिए होंगी. यह मन्नत जितना बड़ा तो नहीं है, लेकिन उनकी सुरक्षा और दूसरे स्टाफ को समायोजित करने के लिए पर्याप्त जगह है. वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान, जिन्होंने 2023 में जवान और पठान के साथ बड़ी हिट दी, अब सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित किंग के लिए तैयार हो रहे हैं. चर्चाएं है कि इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और सुहाना खान भी नजर आएंगे.§बॉलीवुड के किंग खान का घर मन्नत मुंबई के मश्हूर बांद्रा बैंडस्टैंड इलाके में मौजूद है, जिसे देखने के लिए हर रोज फैंस की भीड़ इकट्ठी होती है. उनकी यह हवेली किसी टूरिस्ट प्लेस से कम नहीं है. फैंस यहां शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि शाहरुख को अब मन्नत छोड़ना पड़ रहा है. जब से ये खबर सामने आई है कि शाहरुख खान करोड़ों को बंगला ‘मन्नत’ छोड़ने के बाद अब किराए के मकान में रहेंगे, तब से फैंस काफी परेशान हैं. ऐसी क्या वजह है कि शाहरुख खान को मन्नत छोड़ किराय के घर में रहना पड़ेगा, चलिए जानते हैं वजह..

