֍:क्या है सरकारी भाव?§ֆ:मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि अभी तक किसानों को 1794 करोड़ 82 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है. राज्यर सरकार 2425 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य के ऊपर 175 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दे रही है. इस तरह से किसानों को प्रति क्विंटल गेहूं के लिए 2600 रुपये का भाव मिल रहा है.§֍:रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी§ֆ:मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि इस साल एमएसपी पर गेहूं की खरीद के लिए 15 लाख 9 हजार से ज्यालदा किसानों ने रजिस्ट्रे शन करवाया है. किसान अब 9 अप्रैल तक रजिस्ट्रे शन करा सकते हैं. इससे पहले डेडलाइन 31 मार्च तक थी, लेकिन राज्या सरकार ने किसानों के हित में फैसला करते हुए आगे बढ़ा दिया, ताकि छूटे हुए किसान भी एमएसपी पर अपनी फसल बेच सके.§मध्य प्रदेश में एमएसपी पर गेहूं की सरकारी खरीद जारी है. सरकार ने 1 मार्च 2025 से खरीद शुरु की थी, लेकिन बारिस के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया और 15 मार्च से खरीदी शुरु की गई. बता दें कि राज्य में अभी तक 1,25,631 किसानों से 10,25,735 मीट्रिक टन गेहूं एमएसपी पर खरीदा जा चुका है. इसकी जानकारी खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने गुरुवार दी.

