֍:राजनाथ सिंह ने बुलाई अहम बैठक §ֆ:बैठक में थलसेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान शामिल थे. तस्वीर में दिखा आत्मविश्वास सिर्फ भावनात्मक सुकून नहीं, बल्कि एक स्पष्ट संदेश था: “भारत सुरक्षित है, नेतृत्व सतर्क है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं.”§֍:दो घंटे की रणनीतिक चर्चा§ֆ:रक्षा मंत्री, रक्षा स्टाफ प्रमुख और तीनों सेना प्रमुखों की यह बैठक दो घंटे तक चली. इस दौरान थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान के साथ वर्तमान स्थिति पर जानकारी दी, जबकि वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने भारतीय वायु सेना की जवाबी कार्रवाइयों का विवरण प्रस्तुत किया.§8-9 मई की रात पाकिस्तान की ओर से किए गए नाकाम ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ एक अहम बैठक की. बैठक की जो तस्वीर सामने आई है उसने देश और दुनिया को बड़ा संदेश दे दिया. इस बंद कमरे में हुई उच्चस्तरीय बैठक में मौजूद सभी अधिकारी न सिर्फ शांत, संयमित और आत्मविश्वासी दिखे, बल्कि तस्वीर में हल्की मुस्कान के साथ उनका संयम भारत की रणनीतिक स्थिरता और तैयारियों को दर्शाता है.

