• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home समाचार

भारत ने वनों पर यूएनएफएफ के 19वें सत्र में वन संरक्षण पहल को रेखांकित किया

Fiza by Fiza
May 13, 2024
in समाचार
0
भारत ने वनों पर यूएनएफएफ के 19वें सत्र में वन संरक्षण पहल को रेखांकित किया
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ֆ:भारत ने जैव विविधता और वन्यजीव संरक्षण को उच्च प्राथमिकता दी है। इसके कारण संरक्षित क्षेत्रों का नेटवर्क 1,000 से अधिक वन्यजीव अभयारण्यों, राष्ट्रीय उद्यानों, बाघ अभयारण्यों, बायोस्फीयर रिजर्व और अन्य वन्यजीव आवासों तक विस्तारित हुआ है। बाघ परियोजना (प्रोजेक्ट टाइगर) के 50 साल और हाथी परियोजना (प्रोजेक्ट एलिफेंट) के 30 साल पूरे होने पर हाल ही में आयोजित समारोह प्रजातियों के संरक्षण व उनके आवास संरक्षण को लेकर भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हैं। इसके अलावा भारत ने अंतरराष्ट्रीय बिग कैट एलायंस के गठन को भी रेखांकित किया, जो सहयोगात्मक अंतरराष्ट्रीय प्रयासों के माध्यम से पूरे विश्व में सात बड़ी बिल्लियों की प्रजातियों की रक्षा व संरक्षण करने के उद्देश्य से एक और महत्वपूर्ण पहल है।


§ֆ:इसके अलावा भारत ने ‘ग्रीन क्रेडिट प्रोग्राम’ की शुरुआत को भी साझा किया, जिसे वृक्षारोपण और खराब वन भूमि की बहाली के लिए संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका उद्देश्य जलवायु कार्रवाई पहल को और अधिक मजबूत करना है।इससे पहले अक्टूबर, 2023 में भारत ने देहरादून में यूएनएफएफ के तहत देश के नेतृत्व वाली पहल की मेजबानी की थी। इसमें 40 देशों और 20 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और वन अग्नि प्रबंधन व वन प्रमाणन पर चर्चा की। भारत ने इस पहल की सिफारिशों को यूएनएफएफ- 19 के दौरान प्रस्तुत किया।


§ֆ:इसके अलावा मंत्रालय ने पुर्तगाल की एकीकृत ग्रामीण अग्नि प्रबंधन एजेंसी, कोरिया वन सेवा और इंटरनेशनल ट्रॉपिकल टिम्बर काउंसिल (आईटीटीओ) के साथ साझेदारी में ‘सहयोगात्मक शासन के माध्यम से परिदृश्य एकीकृत अग्नि प्रबंधन के लिए सिद्धांत और रणनीतियां’ पर न्यूयॉर्क में आयोजित यूएनएफएफ- 19 के अधीन एक कार्यक्रम की भी मेजबानी की।


§ֆ:यूएनएफएफ- 19 का समापन वनों की कटाई और वन क्षरण व भूमि अपरदन को रोकने के लिए तत्काल और त्वरित कार्रवाई करने की घोषणा के साथ हुआ। इनमें वनों के लिए संयुक्त राष्ट्र रणनीतिक योजना के कार्यान्वयन और वैश्विक वन लक्ष्यों की उपलब्धि शामिल है।यूएनएफएफ- 19 में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के विशेष सचिव और वन महानिदेशक श्री जितेंद्र कुमार ने किया।


§भारत ने 6 मई से 10 मई, 2024 तक न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र (यूएन) मुख्यालय में आयोजित वनों पर संयुक्त राष्ट्र फोरम (यूएनएफएफ) के 19वें सत्र में हिस्सा लिया। इस सत्र के दौरान भारत ने वन संरक्षण और टिकाऊ वन प्रबंधन में देश की महत्वपूर्ण प्रगति को रेखांकित किया। भारत ने बताया कि इसके कारण पिछले 15 वर्षों में वन क्षेत्र में लगातार बढ़ोतरी हुई है। वैश्विक स्तर पर भारत साल 2010 और 2020 के बीच औसत वार्षिक वन क्षेत्र में शुद्ध वृद्धि के मामले में तीसरे स्थान पर रहा है।

Previous Post

प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन प्रशिक्षु पाठ्यक्रम के अंतर्गत समुद्री प्रशिक्षण का समापन

Next Post

‘प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी)-विज्ञान ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस, 2024 मनाया

Next Post
‘प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी)-विज्ञान ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस, 2024 मनाया

‘प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी)-विज्ञान ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस, 2024 मनाया

Recent Posts

  • “एशिया पर ‘अल नीनो’ का साया: गर्मी, सूखा और महंगाई का ट्रिपल अटैक!”
  • गेहूं बेचने में अब नहीं होगी दिक्कत! एमपी सरकार ने बढ़ाई स्लॉट बुकिंग की तारीख, किसानों को बड़ी राहत
  • किसानों से लेकर बच्चों तक पर फोकस: मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, 2442 करोड़ का दलहन मिशन मंजूर
  • व्हाइट रेवोल्यूशन-2: डेयरी सेक्टर में नई क्रांति, पशुपालकों की आय बढ़ाने का बड़ा प्लान
  • खरीफ में हरी खाद पर योगी सरकार का फोकस: ढैंचा से बढ़ेगी पैदावार, घटेगी लागत

Recent Comments

No comments to show.
Fasal Kranti is a leading monthly agricultural magazine dedicated to empowering Indian farmers. Published scince 2013 in Hindi, Punjabi, Marathi, and Gujarati, it provides valuable insights, modern farming techniques, and the latest agricultural updates. With a vision to support 21st-century farmers, Fasal Kranti strives to be a trusted source of knowledge and innovation in the agricultural sector.

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.