ֆ:
CAA के तहत अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, ईसाई और पारसी धर्म के लोगों को भारतीय नागरिकता दी जा सकती है.
§गृह मंत्रालय ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत पहला नागरिकता प्रमाण पत्र जारी कर दिया है. यह प्रमाण पत्र 14 लोगों के लिए जारी किया गया है. केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने बुधवार को नई दिल्ली में कुछ आवेदकों को नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे.

