ֆ:
सूत्रों ने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए तय वेतन में वृद्धि के अलावा एयरलाइन ने कंपनी और व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर अपने पायलटों के लिए वार्षिक लक्ष्य प्रदर्शन बोनस की पेशकश की है, जो वित्त वर्ष 2024-25 से लागू होगा।
§टाटा समूह के नियंत्रण में जाने के दो साल बाद एयर इंडिया के कर्मियों के वेतन में पहली बार वृद्धि की गई है। साथ ही, एयरलाइन ने पायलटों के लिए वार्षिक लक्ष्य प्रदर्शन बोनस की व्यवस्था भी शुरू की है।

