֍:इस दिन ऑन एयर होगा बिग बॉस OTT
§ֆ:इस बार सलमान खान (Salman Khan) की जगह जाने-माने अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) शो को होस्ट करते नजर आने वाले हैं। एक्टर ने बुधवार को शो के बारे में एक नया पोस्ट साझा किया था। शो की तारीख के साथ अनिल के लुक की झलक भी दिखाई गई है।
§֍:अनिल कपूर ने कही ये बात§ֆ:रिपोर्ट के मुताबिक, अनिल कपूर ने इस शो को लेकर कहा है कि, “बिग बॉस ओटीटी और मैं एक ड्रीम टीम हैं। हम दोनों दिल से जवान हैं। लोग अक्सर कहते हैं मजाक में कि मैं रिवर्स एजिंग हूं, लेकिन बिग बॉस में ये खूबी है। ऐसा महसूस होता है जैसे स्कूल वापस जाना, कुछ नया और रोमांचक प्रयास करना। मैं बिग बॉस में उसी ऊर्जा को 10 गुना अधिक लाने जा रहा हूं। मैं इसमें अपना स्वाद लाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।”
§֍:शो में कौन कौन आएगा नजर?§ֆ:बिग बॉस ओटीटी 3 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट मेकर्स ने अभी तक साझा नहीं की है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार शो में जो कंटेस्टेंट नजर आएंगे, उनके नाम इस प्रकार हैं।§कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ अपना सीजन 3 लेकर आ रहा है, जिसकी चर्चा पिछले कई महीनों से हो रही है। हाल ही में शो का नया प्रोमो वीडियो मेकर्स ने शेयर किया था, जिसके बाद फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिली। वहीं, अब गुरुवार को मेकर्स ने फैंस को शानदार तोहफा दिया है। शो की लॉन्चिंग डेट का खुलासा कर दिया गया है।

