ֆ:बीते 24 घंटे के दौरान आकाशीय बिजली गिरने, बारिश के पानी में डूबने और करंट लगने की अलग-अलग घटनाओं में ग्यारह लोगों की मौत हो गई जबकि आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाएं झुलस गईं। 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक 18 सेंटीमीटर बारिश मुरादाबाद के बिलारी में रिकार्ड की गई।
पश्चिमी यूपी को गुरुवार को मौसम ने बड़ी राहत दी। कुछ हिस्सों में मानसून की झमाझम बारिश हुई जबकि कई जगह प्री-मानसूनी बारिश ने भिगोया। मेरठ में सुबह के वक्त करीब चार घंटे में 22.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। बिजनौर, बागपत, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर और हापुड़ में भी जोरदार बारिश हुई।
§अगले दो दिनों में लखनऊ समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों और पश्चिमी यूपी के कुछ और इलाकों में मानसून के सक्रिय होने के पूरे आसार बन गए हैं। राज्य में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही विभिन्न अंचलों में तेज बारिश भी शुरू हो गई है।

