ֆ:प्रशांत किशोर ने कहा कि यह आलम देखिए तो बिहार की जनता नीतीश कुमार को हटाने के लिए कमर कस ली है. बीजेपी को दिल्ली बचाना है तो नीतीश जी को कुर्सी पर बैठाए रखना होगा. इसके अलावा अगर नीतीश कुमार को कुर्सी पर बैठाए रखना है तो बिहार बीजेपी से छूट जाएगी.§प्रशांत किशोर ने कहा है कि नीतीश कुमार बीजेपी की ऐसी मजबूरी हैं कि जैसे ही उनको बिहार के मुख्यमंत्री पद से हटाया ठीक वैसे ही उधर बीजेपी वालों के लिए दिल्ली बचाना मुश्किल हो जाएगा. प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी की मजबूरियों पर बात करते हुए कहा कि देश में लोकसभा का रिजल्ट ऐसा आया है कि बीजेपी वाले चाहें भी तो नीतीश कुमार को नहीं हटा सकते हैं.

