֍:क्या होने वाला है स्त्री-2 में खास?§ֆ:स्त्री मूवी के आखिरी सीन में श्रद्दा कटी चोटी साथ लेकर जाती हुई दिखाई गई हैं. विक्की ने अपने साथियों के साथ मिलकर स्त्री को भगा दिया था. लेकिन चंदेरी पुराण में स्त्री के जाते ही नए भूत का आगमन लिखा हैय जिसका नाम सरकटा है. इसी की वजह से स्त्री का आतंक शुरु होता है. §֍:क्या होगी कहानी?§ֆ:स्त्री-2 वैसे तो दूसरा पार्ट है फिल्म का लेकिन इस बार एक अलग ही कहानी शुरु होने वाली है, जो कि सभी का दिल दहला देगी. इसमें पहले छूटे हुए कुछ सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है. §֍:कब रिलीज होगी स्त्री-2§ֆ:स्त्री-2 के निर्देशक अमर कौशिक ने स तरह की कई हॉरर कॉमेडी फिल्में बनाई है, इनमें भेड़िया भी शामिल है. स्त्री-2 के ट्रेलर में देखा जा सकता है कि इस बार फिर एक बार नए सरप्राइज के साथ ये फिल्म रिलीज होने वाली है. ये फिल्म 15 अगस्त से सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. §राजकुमार राव, श्रद्दा कपूर और पंकज त्रिपाठी द्वारा स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री ने 2018 में बॉक्स ऑफिस में धमाल मचा दिया था. इस मूवी में कॉमेडी और हॉरर सीन्स कूट-कूट कर भरे हुए थे. साथ ही इस फिल्म के गानों ने लोगों ने दीवाना ही कर दिया था. अभी तक कई लोग अपने फेवरेट गानों में स्त्री फिल्म के गाने शामिल करते हैं. इस फिल्म के अगले पार्ट को बनाने में निर्देशकों को 4 साल का लंबा समय लग गया. ऐसे में इस बार भरपूर कॉमेडी और हॉरर सीन्स के साथ ये स्त्री-2 बॉकर्स ऑफिस पर एक बार फिर धूम मचाने के लिए आ रही है. फिलहाल तो स्त्री-2 का ट्रेलर ही रिलीज हुआ है.

