Just as the Congress govt in #Telangana began their maiden budget speech, they started spitting venom on the state. Who on earth keeps blaming their own state every single time?
— Nayini Anurag Reddy (@NAR_Handle) July 25, 2024
Today, as you present a ₹2,91,159 Cr budget for 2024-25, you should also remember that in 2014-2015,… pic.twitter.com/tR6CPGU2ub
§֍:वित्त मंत्री के भाषण की अहम बातें§ֆ:o राज्य गठन के समय 75,577 करोड़ रुपये का कर्ज 10 साल में तेजी से बढ़ा और 6,71,751 करोड़ रुपये के बड़े आंकड़े तक पहुंच गया.
o राज्य को एक निजी जमींदार की जागीर की तरह प्रशासित किया गया, विभाजन के समय एक समृद्ध राज्य भारी कर्ज के बोझ के कारण दयनीय स्थिति में आ गया.
o नवगठित कांग्रेस सरकार के लिए वित्तीय संकट में फंसे राज्य का प्रबंधन करना एक बड़ी चुनौती थी. हालांकि, हमने अपने प्रशासन की शुरुआत फिजूलखर्ची को नियंत्रित करके और वित्तीय अनुशासन की भावना के साथ की. हमने प्रणाली को सुव्यवस्थित करने और मार्च 2024 से 3.69 लाख सरकारी कर्मचारियों और 2.87 लाख पेंशनभोगियों को समय पर वेतन और पेंशन का भुगतान करने का प्रयास किया.
o हमारी सरकार ने दिसंबर, 2023 में एक श्वेत पत्र जारी किया, जिसके अनुसार नई सरकार के गठन की तिथि तक राज्य पर 6,71,757 करोड़ रुपये का ऋण बोझ था. हमारी सरकार के गठन के बाद से हमने 35,118 करोड़ रुपये का कर्ज उठाया है, जबकि हमने 42,892 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया है.
o 2023-24 में तेलंगाना की प्रति व्यक्ति आय 3,47,229 रुपये है, जबकि देश की प्रति व्यक्ति आय 1,83,236 रुपये है. राष्ट्रीय प्रति व्यक्ति आय की तुलना में तेलंगाना की प्रति व्यक्ति आय 1,64,063 रुपये अधिक है. साथ ही विभिन्न जिलों में घोर असमानता है.
§तेलंगाना सरकार ने 2024-25 वित्तीय वर्ष के लिए 2.91 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है. बजट में 2.21 लाख करोड़ रुपये का कुल राजस्व और 33,487 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय शामिल है. मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 2024-25 के लिए राज्य बजट को मंजूरी दे दी गई है.
It is my extreme pleasure and privilege to introduce the first Full Budget of the Telangana Congress Government.
— Bhatti Vikramarka Mallu (@Bhatti_Mallu) July 25, 2024
My heartfelt thanks to Smt. Sonia Gandhi ji, who made the Telangana dream envisioned by the great poet Dasarathi a reality. ( నా తెలంగాణ కోటి రతనాల వీణ )
The people… pic.twitter.com/lx7viaapPt

