• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

योगी सरकार बुंदेलखंड को बना देगी सूखा मुक्त, जानें क्या है प्लान

Fiza by Fiza
August 16, 2024
in कृषि समाचार
0
योगी सरकार बुंदेलखंड को बना देगी सूखा मुक्त, जानें क्या है प्लान
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:परियोजना का बढ़ाया गया दायरा§ֆ:योगी सरकार ने केन बेतवा लिंक परियोजना को लागू करने के Action Plan में समय की मांग के अनुरूप बदलाव किए हैं. सरकार की ओर से बताया गया कि इस परियोजना में पहले सिर्फ ललितपुर, महोबा और झांसी जिलों को ही शामिल किया गया था. मगर, अब जबकि इस परियोजना को लागू करने का पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई का सपना लगभग 2 दशक के इंतजार के बाद पूरा होगा, तब इसमें हमीरपुर जिले को भी जोड़ने का फैसला किया गया है.
सीएम योगी ने इस परियोजना का दायरा बढ़ाने के लिए निर्देश जारी कर दिया है. इसके साथ ही केन बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड के Irrigation Area में 2.51 लाख हेक्टेयर का इजाफा हो जाएगा. साथ ही इससे पूरे इलाके में Drinking Water Crisis को समाप्त करने में भी मदद मिलेगी.
§ֆ:सरकार का दावा है कि जो इलाके अभी भी सिंचाई और पेयजल संकट से घि‍रे हैं, उन इलाकों में लोगों और खेतों की प्यास बुझाने में केन बेतवा लिंक परियोजना अहम भूमिका निभाएगी. इसके लिए योगी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में ही केंद्र सरकार की पहल पर MP Government के साथ सभी जरूरी मुद्दों पर सहमति कायम कर ली है. इतना ही नहीं, केन बेतवा लिंक परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी करीब तीन साल पहले ही मिल चुकी है. इससे बुंदेलखंड में यूपी के 5 और एमपी के 8 जिलों की तस्वीर बदल जाएगी.

§֍:मिलेंगे 8 साल में ऐसे नतीजे§ֆ:योगी सरकार ने दावा किया है कि दशकों से पेयजल और सिंचाई के संकट का सामना कर रहे बुंदेलखंड के लिए अगले 8 साल में यह परियोजना वरदान साबित होगी. गरीबी जनित पलायन की समस्या से बुंदेलखंड को मुक्ति दिलाने के लिए सरकार ने इस परियोजना को 8 साल में पूरा करने का लक्ष्य तय किया है. सरकार काे भरोसा है कि इसके लागू होने से पूरे क्षेत्र में सिंचाई और पेयजल के संकट का स्थायी समाधान हो जाएगा.
परियोजना की अहमियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसका दायरा बढ़ाने के बाद अब 10.62 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचाई की जद में आएगी. इसके अलावा 62 लाख लोगों को पेयजल संकट से मुक्ति मिलेगी. इस परियोजना के तहत यूपी में 2 बैराज और एमपी की नदियों पर 7 बांध बनाए जाएंगे. इतना ही नहीं, इससे 103 मेगावाट Hydropower और 27 मेगावाट Solar Energy का उत्पादन भी होगा.
बुंदेलखंड में यूपी के बांदा, महोबा, झांसी, हमीरपुर और ललितपुर जिलों को करीब 750 मिलियन क्यूसेक मीटर पानी मिलेगा. इससे इन जिलों की 2.51 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि सिंचित होगी. इस परियोजना में केन और बेतवा को जोड़ने के लिए जो 221 किमी लंबा एक Link Channel बनाया जाएगा. परियोजना का 21 किमी हिस्सा यूपी में पड़ेगा.
§बुंदेलखंड को शौर्य और संस्कारों की धरती माना जाता रहा है. यह धरती यूपी का गहना बनने की सामर्थ्य रखती है. इस बात को समझकर यूपी की योगी सरकार ने एक अहम फैसला किया है. इसमें विदर्भ और बुंदेलखंड जैसे देश के सूखा प्रभावित इलाकों की नदियों को जोड़क सूखा मुक्त बनाने की अटल सरकार की स्वप्नदर्शी योजना को अगले 8 साल में जमीन पर उतारा जाएगा. अटल सरकार ने ही River Link Project का खाका तैयार किया था. इसमें बुंदेलखंड की दो बड़ी नदियों, केन और बेतवा को आपस में जोड़कर इस परियोजना की शुरुआत की जानी थी. इसके लगभग दो दशक बाद यूपी में Yogi Government ने इस काम को पूरा करने की तैयारी कर ली है. सरकार का दावा है कि बुंदेलखंड में केन बेतवा को जोड़ने से पूरे इलाके में लगभग 2.5 लाख हेक्टेयर से अधिक रकबा सिंचित हो जाएगा. इससे इलाके में लाखों की प्यास भी बुझेगी.

Previous Post

खुशखबरी: देसी गायों की खरीद के लिए हरियाणा सरकार ने पशुपालकों के लिए उठाया बड़ा कदम

Next Post

वित्त वर्ष 2025 में कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर 5% तक पहुंच सकती है: चंद

Next Post
वित्त वर्ष 2025 में कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर 5% तक पहुंच सकती है: चंद

वित्त वर्ष 2025 में कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर 5% तक पहुंच सकती है: चंद

Recent Posts

  • PM Kisan 23वीं किस्त का इंतजार! इन छोटी गलतियों से अटक सकता है पैसा, ऐसे करें तुरंत सुधार
  • सेब पर सियासत तेज: ‘आयात शुल्क कटौती से बागवानों पर संकट’, कुलदीप राठौर का केंद्र पर बड़ा हमला
  • कारगिल में डेयरी क्रांति की नींव: अमित शाह ने रखा 10,000 लीटर क्षमता वाले प्लांट का शिलान्यास
  • ओडिशा को मिली विकास की बड़ी सौगात, PMGSY-IV से 827 सड़कें, आवास-रोजगार योजनाओं को भी बढ़ावा
  • आत्मनिर्भर पंचायत की दिशा में बड़ा कदम, हैदराबाद में 2 मई को जागरूकता कार्यशाला

Recent Comments

No comments to show.
Fasal Kranti is a leading monthly agricultural magazine dedicated to empowering Indian farmers. Published scince 2013 in Hindi, Punjabi, Marathi, and Gujarati, it provides valuable insights, modern farming techniques, and the latest agricultural updates. With a vision to support 21st-century farmers, Fasal Kranti strives to be a trusted source of knowledge and innovation in the agricultural sector.

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.