֍:राहुल गांधी ने किया एक्स पर पोस्ट§ֆ:राहुल गांधी ने एक्स पर इस बातचीत का एक वीडियो जारी किया, जिसमें वे एक कैब से वहां आते दिखे. उन्होंने DTC बस स्टैंड पर पहुंचते ही लोगों से बातचीत करना शुरु कर दिया. उन्होंने बातचीत का वीडियो जारी करते हुए एक्स पर लिखा, कुछ दिनों पहले दिल्ली में एक सुखद बस यात्रा के अनुभव के साथ DTC कर्मचारियों से संवाद कर उनके दिनचर्या और समस्याओं की जानकारी ली। न सामाजिक सुरक्षा, न स्थिर आय और न की स्थाई नौकरी – Contractual मजदूरी ने एक बड़ी ज़िम्मेदारी के काम को मजबूरी के मुकाम पर पहुंचा दिया है। जहां drivers और conductors अनिश्चितताओं के अंधेरों में जीने पर विवश हैं, वहीं यात्रियों की सुरक्षा में निरंतर तैनात होमगार्ड्स 6 महीनों से वेतनहीन हैं। §֍:समान काम, समान वेतन, पूरा न्याय!§ֆ:उन्होंने लिखा, इस उपेक्षा से त्रस्त, देश भर के सरकारी कर्मचारियों की तरह DTC वर्कर्स भी लगातार निजीकरण के डर के साए में जी रहे हैं। ये वो लोग हैं जो भारत को चलाते हैं, प्रतिदिन लाखों यात्रियों के सफर को सुगम बनाते हैं – मगर समर्पण के बदले उन्हें कुछ मिला है तो सिर्फ अन्याय। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने आगे लिखा, मांगें स्पष्ट हैं – समान काम, समान वेतन, पूरा न्याय! वो भारी मन और दुखी दिल से सरकार से पूछ रहे हैं, “हम नागरिक पक्के तो नौकरी कच्ची क्यों!”§ֆ:
§कांग्रेस के नेता राहुल गांधी लोगों के बीच रहने के लिए हमेशा चर्चा में बने रहते हैं. वे कभी कुली, गांव के लोगों, सड़कों पर, मंडियों में व्यापारियों के साथ, किसानों के साथ दिखाई देते रहते हैं. इसी के चलते वे आज सोमवार को DTC बस कर्मचारियों के बीच जाकर उनसे बातचीत करने पहुंच गए. उन्होंने डीटीसी बस कर्मचारियों से बातचीत की और उनसे परेशानियों को बताने को कहा, जिसके बाद बस ड्राइवर और कंडक्टरों ने एक-एक करके उन्हें अपनी परेशानियां बताई. जिसके बाद राहुल ने कर्मचारियों से कहा, ‘हम इसमें आपकी किस तरह मदद कर सकते हैं.’कुछ दिनों पहले दिल्ली में एक सुखद बस यात्रा के अनुभव के साथ DTC कर्मचारियों से संवाद कर उनके दिनचर्या और समस्याओं की जानकारी ली।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 2, 2024
न सामाजिक सुरक्षा, न स्थिर आय और न की स्थाई नौकरी – Contractual मजदूरी ने एक बड़ी ज़िम्मेदारी के काम को मजबूरी के मुकाम पर पहुंचा दिया है।
जहां… pic.twitter.com/X4qFXcUKKI

