֍:पहले मिलता था पेपर टिकट§ֆ:पहले यात्रा के लिए दिल्ली मेट्रो में QR कोड वाला पेपर टिकट मिलता था, लेकिन अब यात्री दिल्ली सारथी ऐप से QR कोड खरीदकर उसे रिचार्ज कर कई यात्राओं के लिए उपयोग कर सकेंगे. यह स्मार्ट कार्ड के मुकाबले काफी सुविधाजनक विकल्प है. डीएमआरसी के मैनेजिंग डॉयरेक्टर डॉ. विकास कुमार ने इस नए फीचर को बीते दिन यानी गुरुवार, 12 सितंबर को लॉन्च किया है. डीएमआरसी के मुताबिक मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट एक क्रांतिकारी डिजिटल पहल है. जिसका उद्देश्य यात्रियों के लिए सफर को आसान बनाना है. §֍:कैसे होगा इस्तेमाल?§ֆ:इस नई सुविधा के इस्तेमाल के लिए यात्रि अपने मोबाइल में दिल्ली सारथी ऐप पर लॉग इन करें और “मल्टीपल जर्नी QR टिकट” ऑप्शन पर जाएं. इसके बाद ₹150 रुपये का QR कोड खरीदें. यह राशि यात्रा के लिए उपयोग की जा सकेगी. कोड में 50 रुपये से लेकर 3,000 रुपये तक का रिचार्ज किया जा सकता है. रिचार्ज डिजिटल पेमेंट्स जैसे UPI, क्रेडिट या डेबिट कार्ड से कर सकते हैं. यात्रा के दौरान अपने फोन पर आए QR कोड को स्कैन कर आसानी से सफर करें. मल्टीपल जर्नी QR टिकट पर स्मार्ट कार्ड की तरह ट्रैवल डिस्काउंट की भी सुविधा लागू है. इस नई व्यवस्था से यात्रियों को न सिर्फ कार्ड रखने का झंझट खत्म होगा बल्कि डिजिटल भुगतान एवं आसान रिचार्ज की सुविधा भी मिलेगी. §֍:तीन हजार तक का करा सकेंगे रिचार्ज§ֆ:दिल्ली सारथी ऐप के वॉलेट में यात्री अधिकतम 3000 रुपये रख सकते हैं.हालांकि, क्यूआर कोड का उपयोग करके यात्रा करने के लिए वॉलेट में 60 रुपये का न्यूनतम बैलेंस होना जरूरी है. ऐप में ही यात्री यह भी देख सकेंगे कि उन्होंने मेट्रो में किस दिन कहां से कहां तक सफर किया है और उसके लिए कितने किराये का भुगतान किया है. इसी के साथ मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट के उपयोगकर्ताओं को पीक ऑवर्स ”सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे और शाम 5 बजे से रात 9 बजे” के दौरान 10% की छूट और ऑफ-पीक ऑवर्स के दौरान 20% की छूट दी जाएगी.§ֆ:
§दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यात्रियों के लिए कई तरह की राहत व्यवस्था पर काम करती रहती है. इसी के चलते दिल्ली मेट्रो की ओर से मल्टीपल जर्नी QR टिकट की सुविधा शुरू की है. इससे यात्रियों को रोजाना क्यूआर टिकट खरीदने की जरूरत नहीं होगी बल्कि एक सिंगल क्यूआर कोड वाला टिकट दिया जाएगा. ये सुविधा शुक्रवार 13 सितंबर से शुरु की गई है.DMRC Introduces Multiple Journey QR Ticket (MJQRT) to Enhance Passenger Convenience
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) September 12, 2024
As part of its ongoing ‘Ease of Booking’ initiative through digitalization, the Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) today launched the Multiple Journey QR Ticket (MJQRT), a cutting-edge… pic.twitter.com/uFgcmwyXgp

