֍:डीलरों ने दी जानकारी§ֆ:मीटिंग के दौरान कंपनी ने अपने नए उत्पाद हाइटेक बाजार HT 4252 की फील्ड विजिट करवाई. इससे किसानों और डीलरों को इस उत्पाद की गुणवत्ता और फायदों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई. साथ ही हाइटेक सरसों 7701 के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई और किसानों के साथ विचार-विमर्श किया गया.§֍:इन लोगो की रही अहम भागीदारी§ֆ:कार्यक्रम के दौरान कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारीयों की अहम भागीदारी रही, जिनमें प्रवीण पाटिल, अमित, पवन, सुंदर सिंह यादव (हेड क्वार्टर बानसूर) और सुरेश यादव (हेड क्वार्टर बहरोड़) शामिल रहे. इसी के साथ कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर अरुण अग्रवाल उर्फ गुड्डी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे. बैठक के सफल आयोजन के बाद किसानों और डीलरों ने उत्पादों के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया दी.§राजस्थान के बानसूर मे स्थित श्रीश्याम जी बीज भंडार में हाईटेक इंडिया सी प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद की ओर से एक महत्वपूर्ण मीटिंग का आयोजन 12 सितंबर को कराया गया. इस बैठक में बानसूर के सभी प्रमुख डीलर और किसान शामिल हुए. कार्यक्रम का आयोजन महेश सैनी द्वारा किया गया, जिसमें 65 डीलर और 48 किसान उपस्थित रहे.

