• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

झारखंड किसानों का 400 करोड़ ऋण माफ, इस योजना से मिली सौगात

Fiza by Fiza
September 27, 2024
in कृषि समाचार
0
झारखंड किसानों का 400 करोड़ ऋण माफ, इस योजना से मिली सौगात
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:सीएम सोरेन ने कही ये बात§ֆ:मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि आज ऋण माफी जुटान नहीं है बल्कि किसानों के सम्मान का महाजुटान है. सोरेन ने कहा, मौसम की मार किसानों को लगातार 2-3 वर्ष से हो रही थी. किसान अगर मौसम की मार खाता है तो उसे कमर सीधा करने में समय लगता है, इसलिए करीब 38 लाख पंजीकृत किसानों का 2 लाख रुपये तक का ऋण माफ करने का निर्णय लिया. अब किसानों का करीब 400 करोड़ रुपये का ऋण माफ हो रहा है. किसानों का ऋण माफ हो रहा है. 200 यूनिट तक का बकाया बिजली बिल माफ किया गया. 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त कर दी गई. आप बेफिक्र रहिए. अपने बच्चों का लालन-पालन बेहतर ढंग से करें, सरकार आपके साथ है.§֍:80 फीसदी लोग गांव-देहात में निवास करते हैं§ֆ:हेमंत सोरेन ने कहा, हमारे राज्य में 80 फीसदी लोग गांव-देहात में निवास करते हैं, जो खेती-बाड़ी से जुड़े हुए हैं. इसी पर इनका जीवन-यापन होता है. किसानों के पास बोरा भरकर पैसा नहीं है. बैंक बैलेंस नहीं है. कोई एटीएम कार्ड नहीं है. बड़ी मुश्किल से बैंक खाता खुलता भी है तो उस खाते में पैसा मेहनत-मजदूरी करके जमा करने का प्रयास किसानों का रहता है. हमारे किसानों का बैंक खाता होता है और किसानों का एटीएम उनका खलिहान होता है.§֍:§झारखंड में किसानों को राजधानी के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में किसान सम्मान योजना के आयोजन के दौरान हेमंत सोरेन सरकार ने 2 लाख तक के कृषि ऋण माफी योजना के तहत 1,76,977 किसानों का 400 करोड़ रुपये का ऋण माफ किया. इस योजना में 400.60 करोड़ की राशि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया. वहीं, मुख्यमंत्री ने झारखंड के दूध उत्पादकों को दूध उत्पादन के लिए प्रति लीटर दो रुपया प्रोत्साहन राशि को बढ़ाकर 5 रुपया प्रति लीटर करने की योजना का भी शुभारंभ किया. फसल बीमा 1 रुपया में करने की योजना का भी शुभारंभ किया. इससे 16 लाख किसान लाभान्वित होंगे.

Previous Post

यूपी में अचानक बने बारिश के हालात, 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Next Post

हरियाणा में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने BJP पर साधा निशाना!

Next Post
हरियाणा में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने BJP पर साधा निशाना!

हरियाणा में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने BJP पर साधा निशाना!

Recent Posts

  • बेंगलुरु में खगोल विज्ञान को नई उड़ान, 75 करोड़ की अत्याधुनिक इमारत का शिलान्यास
  • जम्मू-कश्मीर को 8000 करोड़ की विकास सौगात: सड़कों, महिलाओं और किसानों के लिए बड़ा पैकेज
  • बिहार को मिला बड़ा औद्योगिक बूस्ट, बिहटा में प्रौद्योगिकी केंद्र और 4 एक्सटेंशन सेंटर का उद्घाटन
  • लू से बचाव के लिए केंद्र सरकार अलर्ट: श्रमिकों की सुरक्षा हेतु राष्ट्रव्यापी एडवाइजरी जारी
  • नई दिल्ली में जुटे वैश्विक विशेषज्ञ, भू-स्थानिक तकनीक से मजबूत होगा भूमि शासन और विकास मॉडल

Recent Comments

No comments to show.
Fasal Kranti is a leading monthly agricultural magazine dedicated to empowering Indian farmers. Published scince 2013 in Hindi, Punjabi, Marathi, and Gujarati, it provides valuable insights, modern farming techniques, and the latest agricultural updates. With a vision to support 21st-century farmers, Fasal Kranti strives to be a trusted source of knowledge and innovation in the agricultural sector.

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.