֍:शिकायत में कही ये बात§ֆ:बिल्डिंग पर स्लोगन लिखने के विवाद पर शिकायत दर्ज की गई. इसमें दावा किया गया कि स्थानीय संगठन जैन सोशल ग्रुप ने 13 अक्टूबर को किंग एडवर्ड मेडिकल स्कूल की इमारत में हैलोवीन पार्टी का आयोजन किया था. इसमें आरोप लगाया गया है कि 1878 में बनी इस ऐतिहासिक इमारत की दीवारों पर अश्लील तस्वीरें बनाई गई थीं और आपत्तिजनक नारे लिखे गए थे. §֍:पुलिस ने दी जानकारी§ֆ:सहायक पुलिस आयुक्त तुषार सिंह ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि पुलिस कॉलेज प्रबंधन से पूछेगी कि किसकी अनुमति से हैलोवीन पार्टी का आयोजन किया गया था? उन्होंने कहा कि जांच के बाद हम उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे. §֍:कॉलेज के डीन ने दी जानकारी§ֆ:कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित ने कहा कि उन्होंने आयोजन के बारे में स्पष्टीकरण मांगते हुए संगठन को नोटिस जारी किया है. उन्होंने ऐसी किसी पार्टी की अनुमति नहीं दी थी. सोशल मीडिया पर हैलोवीन पार्टी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इसमें स्थानीय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता अक्षय कांति बम को भूत की पोशाक पहने हुए दिखाया गया है.§मध्य प्रदेस के महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज कैंपस में मौजूद किंग एडवर्ड मेडिकल स्कूल में हुई हैलोवीन पार्टी का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. मेडिकल कॉलेज के टीचर्स और पूर्व छात्रों के दो संगठनों ने शहर के संयोगितागंज पुलिस स्टेशन जाकर आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. दरअसल, रविवार को जैन सोशल ग्रुप ने हैलोवीन पार्टी मनाई थी. इसके लिए उन्होंने दीवारों पर लाल और काले रंगों से तरह तरह के नारे लिखे गए और डरावनी चीजें दीवारों पर लटकाई गईं. इसको लेकर डॉक्टरों ने भी आपत्ती जताई है.

