• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

उत्तर प्रदेश में पहली बार ‘कृषि भारत 2024’ मेला का आयोजन, जुटेंगे यूपी के 1 लाख किसान

Fiza by Fiza
November 15, 2024
in कृषि समाचार
0
उत्तर प्रदेश में पहली बार ‘कृषि भारत 2024’ मेला का आयोजन, जुटेंगे यूपी के 1 लाख किसान
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ֆ:योगी सरकार के लिए किसान हित सर्वोपरि
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कृषि उत्पादन आयुक्त, मोनिका एस गर्ग ने कहा कि उत्तर प्रदेश एक कृषि प्रधान राज्य है, जहां 75 प्रतिशत भूमि कृषि उपयोग में लायी जाती है। उन्होंने बताया कि योगी सरकार किसानों के हितों को सर्वोपरि मानती है और उनके कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। चूंकि, प्रदेश में कृषि क्षेत्र में मैकेनाइजेशन की कमी महसूस की जाती रही है। किसान अभी भी पारंपरिक तरीके से खेती कर रहे हैं, जबकि उन्हें लाइन बुवाई और जीरो सीड ड्रिल जैसी तकनीकों का उपयोग करना चाहिए। इससे न केवल उत्पादकता में वृद्धि होगी बल्कि खेती की लागत भी कम होगी।
उन्नत उपकरणों के उपयोग के लिए किया जाएगा प्रोत्साहित
कृषि उत्पादन आयुक्त मोनिका एस गर्ग ने बताया कि मेले में पराली प्रबंधन पर भी विशेष जोर दिया गया। सरकार द्वारा किसानों को यंत्रों पर सब्सिडी दी जा रही है, लेकिन उनका पर्याप्त लाभ किसान नहीं उठा रहे। कार्यक्रम के दौरान किसानों को फार्म मशीनरी बैंक के माध्यम से उन्नत उपकरणों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश में पहली बार हो रहा आयोजन
प्रमुख सचिव कृषि, रविंद्र ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य कृषि में उन्नत तकनीकों को अपनाना और किसानों की आय को दोगुना करना है। इस चार दिवसीय कार्यक्रम में बायो टेक्नोलॉजी, पशुपालन, मत्स्य पालन और सिंचाई की नई तकनीकों को भी शामिल किया गया है। इसके माध्यम से किसानों को आधुनिक खेती के तरीकों के साथ-साथ सरकारी योजनाओं और सब्सिडी की जानकारी भी दी गई।
200 से अधिक कंपनियां और 100 से अधिक स्टॉल्स होंगे शामिल
सीआईआई की प्रतिनिधि स्मिता अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन में दुनियाभर की 200 से अधिक कंपनियां भाग ले रही हैं। इसमें महिन्द्रा, आयशर, सोनालिका और एस्कॉर्ट जैसी बड़ी कंपनियां भी अपनी तकनीकों और उपकरणों का प्रदर्शन कर रही हैं। 11 तकनीकी सत्र और 8 किसान गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विशेषज्ञ अपने अनुभव को साझा करेंगे।
किसानों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ
कार्यक्रम में किसानों को सरकारी योजनाओं और सब्सिडी के बारे में जानकारी दी जा रही है। किसानों के लिए बसों की व्यवस्था की गई है, जिससे एक लाख से अधिक किसानों को इस आयोजन में लाया जा रहा है। यहां वे नई तकनीकों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आवेदन कर सकेंगे।
नीदरलैंड्स होगा पार्टनर कंट्री
इस आयोजन में नीदरलैंड्स को पार्टनर कंट्री के रूप में शामिल किया गया है। नीदरलैंड्स से आए विशेषज्ञ और सप्लायर्स अपने आधुनिक कृषि उपकरणों और तकनीकों का प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे उत्तर प्रदेश के किसानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीकों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।
फार्मिंग में उद्यमिता को बढ़ावा
कार्यक्रम के दौरान फार्मिंग में उद्यमिता को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जा रहा है। किसानों को अपने कृषि व्यवसाय को उन्नत बनाने के लिए तकनीकी और व्यावसायिक जानकारी दी जा रही है, जिससे वे खेती को एक लाभकारी व्यवसाय के रूप में देख सकें।

§मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर 15 से 18 नवंबर तक उत्तर प्रदेश में पहली बार ‘कृषि भारत 2024’ मेला का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश में कृषि और पशुपालन क्षेत्र में नई तकनीकों को बढ़ावा देने और उत्पादन को बढ़ाने के लिए आयोजित होने जा रहे इस चार दिवसीय मेले का शुक्रवार को राजधानी के वृंदावन योजना मैदान में सीएम योगी के हाथों शुभारंभ हुआ। इसमें प्रदेशभर के करीब 1 लाख किसानों के जुटने का अनुमान लगाया जा रहा है। मेले में कृषि उद्योग से जुड़े देश और दुनिया के 200 एग्जीबिटर्स अपने उत्पादों और तकनीक की प्रदर्शनियां लगा रखे हैं।

Previous Post

चावल निर्यात पर लगे प्रतिबंधों से कृषि शिपमेंट को 50 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक करने में मदद मिलेगी

Next Post

2024-25 सीजन की शुरुआत में भारतीय चीनी उत्पादन में 44 प्रतिशत की गिरावट आई

Next Post
2024-25 सीजन की शुरुआत में भारतीय चीनी उत्पादन में 44 प्रतिशत की गिरावट आई

2024-25 सीजन की शुरुआत में भारतीय चीनी उत्पादन में 44 प्रतिशत की गिरावट आई

Recent Posts

  • PM Kisan 23वीं किस्त का इंतजार! इन छोटी गलतियों से अटक सकता है पैसा, ऐसे करें तुरंत सुधार
  • सेब पर सियासत तेज: ‘आयात शुल्क कटौती से बागवानों पर संकट’, कुलदीप राठौर का केंद्र पर बड़ा हमला
  • कारगिल में डेयरी क्रांति की नींव: अमित शाह ने रखा 10,000 लीटर क्षमता वाले प्लांट का शिलान्यास
  • ओडिशा को मिली विकास की बड़ी सौगात, PMGSY-IV से 827 सड़कें, आवास-रोजगार योजनाओं को भी बढ़ावा
  • आत्मनिर्भर पंचायत की दिशा में बड़ा कदम, हैदराबाद में 2 मई को जागरूकता कार्यशाला

Recent Comments

No comments to show.
Fasal Kranti is a leading monthly agricultural magazine dedicated to empowering Indian farmers. Published scince 2013 in Hindi, Punjabi, Marathi, and Gujarati, it provides valuable insights, modern farming techniques, and the latest agricultural updates. With a vision to support 21st-century farmers, Fasal Kranti strives to be a trusted source of knowledge and innovation in the agricultural sector.

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.